Breaking News

• पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका… 

• पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए एक सुनहरा मौका…

दरभंगा – बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय केवटी प्रखंड दरभंगा में शैक्षणिक वर्ष 2026 -27 हेतु कक्षा-6 से 9 में नामांकरण प्रक्रिया जारी है।

जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र छात्राओं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकती हैं ।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 09 फरवरी 2026 निर्धारित है। राज्य के प्रत्येक जिले में संचालित ये विद्यालय पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा के माध्यम से सामाजिक,आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने हेतु बिहार सरकार के विशेष महत्वकाक्षी योजना हैं।

अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अंबिका रानी ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने हेतु बताया कि 2026-27 में कुल- 45 सीटों पर नामांकरण होगा।
इस इस विद्यालय में नि:शुल्क शिक्षा के साथ सुरक्षित एवं स्वच्छ, आवास,पौष्टिक भोजन,वस्त्र पुस्तकें एवं अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है। जिससे छात्राओं बिना किसी आर्थिक बोझ के पढ़ाई कर सकें ‌ इसके लिए उन्हें डी बी टी के माध्यम से 10 हजार 800 वार्षिक राशि दी जाती है।
सभी नामांकरण प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार मेधा सूची से लिए जाएंगे ताकि प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी तथा निष्पक्ष रहे।
विभाग के जिले के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ मौके उठाये और समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन अवश्य करें। अधिक अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पंचायत के विकास मित्र या जिला कल्याण कार्यालय संपर्क कर सकते हैं ।
आवेदन हेतु लिंक https://bcebeonline-bihar.gov.in
• शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 10th बोर्ड परीक्षा में दरभंगा विद्यालय की प्रीति कुमारी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *