Breaking News

 हायाघाट विधानसभा 84 में बूथ संख्या 254, 255 पर 16वाॅं राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाता जागरूकता अभियान और मतदाता शपथ कार्यक्रम  आयोजन किया गया।

हायाघाट विधानसभा 84 में बूथ संख्या 254, 255 पर 16वाॅं राष्ट्रीय मतदाता दिवस, मतदाता जागरूकता अभियान और मतदाता शपथ कार्यक्रम  आयोजन किया गया। बीएलओ सुनील कुमार की अध्यक्षतााा में यह कार्यक्रम हुआ सुनील कुमार ने कहा की मतदाता को मतदान करना अपना प्रथम कर्तव्य है। बिना डरे हुए मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

शंभू कुमार ने कहा की बिना लोग लालच के मतदान करना चाहिए।  अपना मत का अधिकार बहुत समझ कर करें। आपदा मित्र आ क्रान्तिगुरू गंगायुवा क्लब के सचिव प्रभाकान्त ने कहा मतदान की महत्ता को समझे, मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार जो हर वर्ग, समाज, गरीब, अमीर सबके लिए समान है। इसकी गरीमा को समझे और अपने मताधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त बनाए। राष्ट्र के , अपने समाज ,सभ्यता और संस्कृति का विकास सुदृढ़ कर सके।मतदाता शपथ-” हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें “। यह कार्यक्रम+2उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भंगही के प्रांगण में आयोजन किया गया। जीविका दीदी, ग्रामीणों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। सरोज देवी,पूनम देवी, समतोलिया देवी ,रुक्मिणी देवी, कविता देवी, बेचन ,सिंघेश्वर, कल्याण, सोनू ग्रामीणों उपस्थित रहे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *