Breaking News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त ने मताधिकार के लिए दिलायें शपथ… 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त  ने मताधिकार के लिए दिलायें शपथ…

दरभंगा  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा  हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमंडलीय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सभी निर्वाचनों में बिना किसी प्रभाव, दबाव अथवा प्रलोभन के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

आयुक्त महोदय ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक है और इसकी मजबूती में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक मतदाता का दायित्व है कि वह किसी भी प्रकार के प्रलोभन या प्रभाव से मुक्त होकर अपना मतदान करे।

आयुक्त महोदय ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब सभी पात्र मतदाता प्रत्येक निर्वाचन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर आयुक्त के सचिव  सुशील कुमार मिश्रा, आरटीए  मनोज कुमार, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी-सह-विकास पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा अविनाश चंद्र, उप निदेशक जनसंपर्क, दरभंगा सत्येंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

 • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण… 

🔊 Listen to this   • मस्तिष्क ज्वर/चमकी बुखार को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण…   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *