Breaking News

• गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई महादलित टोले /गाँवों में होगा झंडा तोलन आयोजन… 

 

• गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई महादलित टोले /गाँवों में होगा झंडा तोलन आयोजन…

 

 

दरभंगा  जिला पदाधिकारी, कौशल कुमार के आदेश के आलोक में दरभंगा जिले के चयनित 67 महादलित टोलों में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में संबंधित प्रखण्ड स्तर से चयनित विशेष पदाधिकारी होंगे,जिन्हें अपने-अपने चयनित ग्राम में गणतंत्र दिवस से संबंधित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करायेंगे।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) को पूर्वाह्न में चयनित सार्वजनिक स्थल पर महादलित समुदाय टोले के बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा झंडा फहराया जाएगा।

झंडोत्तोलन के उपरांत विशेष पदाधिकारी गणतंत्र दिवस के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बतायेंगें।

• आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल,दरभंगा एवं पुलिस महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के औझल पंचायत के कदम चौक में सम्मिलित होंगे।

• जिलाधिकारी दरभंगा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा नगर निगम के वार्ड 33 में रहमगंज धोबीटोल में भाग लेंगे।

संयुक्त सचिव बंदोबस्त पदाधिकारी दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 20 महादलित टोल भगवानदास, नगर आयुक्त दरभंगा दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 21 मुफ्ती मोहल्ला, उप विकास आयुक्त दरभंगा नगर निगम के वार्ड 48 खाजासराय महादलित टोला,जिला भू अर्जन पदाधिकारी सदर प्रखंड के वासुदेवपुर पंचायत के राम टोल वासुदेवपुर, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन बहादुरपुर प्रखंड के हरपट्टी पंचायत के पोखर भिंडा रविदास टोल,अपर सह अपर जिला दंडाधिकारी वार्ड नंबर 23 के राम टोल किला घाट बाजीतपुर,अपर समाहर्ता विभागीय जांच सदर प्रखंड के शीशों पश्चिमी राम टोल मखनाही, जिला परिवहन पदाधिकारी दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर 46 धनखड़ टोला कबीलपुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दरभंगा बहादुरपुर प्रखंड के डरहार पंचायत के अब्दुल्लाहपुर मुसहरी टोल,प्रभारी जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद दरभंगा नगर निगम के वार्ड नंबर-45 बलभद्रपुर नवटोल में भाग लेंगे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *