• राज्य स्तरीय Best DEO Award से सम्मानित हुए दरभंगा के जिला पदाधिकारी…

दरभंगा राज्यस्तरीय Best Electoral Practices Awards–2025 के अन्तर्गत 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी 2026 को अधिवेशन भवन, सिंचाई भवन परिसर, पटना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले के चयनित पदाधिकारी को सम्मानित किया गया।
इसी कड़ी में Best DEO Award के लिए दरभंगा जिला अंतर्गत 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस, 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के सफल संचालन के लिए दरभंगा जिले को गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कौशल कुमार का चयन किया गया है ।
यह पुरस्कार दरभंगा जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के सफल, पारदर्शी, स्वच्छ, निष्पक्ष संचालन, मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों तथा उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने कहा कि यह सम्मान जिले भर के युवा/महिला/पुरुष/वृद्धजन मतदाताओं, निर्वाचन पदाधिकारियों ,कर्मियों, पुलिस पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं के प्रयास से ही प्राप्त हुआ है।
जिले भर के मतदाताओं, निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया प्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही दरभंगा जिला लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
दरभंगा जिला के सभी दस (10) विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत दरभंगा जिला में मतदाता की सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो जिले के लिए गर्व का विषय है।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 के अवसर पर दरभंगा जिला में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। यह वृद्धि जिले में मतदाता जागरूकता अभियानों एवं निर्वाचन प्रबंधन की सफलता को दर्शाती है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal