Breaking News

दरभंगा में  मुख्यमंत्री के आगमन से जीविका दीदियों में हर्ष व उत्साह की लहर  

दरभंगा में  मुख्यमंत्री के आगमन से जीविका दीदियों में हर्ष व उत्साह की लहर

28 जनवरी बुधवार को   मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के दरभंगा स्थित नागेन्द्र झा स्टेडियम परिसर में प्रस्तावित आगमन को लेकर जिले की जीविका दीदियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है। जिले की हजारों जीविका दीदियाँ कार्यक्रम में भाग लेकर  मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनेंगी। कार्यक्रम स्थल पर जीविका दीदियों द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़े स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिनमें उनके द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा।

 


मिथिला पेंटिंग से जुड़कर कार्य कर रही सुनीता देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उन्हें 10,000 की सहायता राशि प्राप्त हुई, जिसके माध्यम से उन्होंने मिथिला पेंटिंग उत्पादों का स्वरोजगार प्रारंभ किया। आज यह कार्य उनके भविष्य की नई राह बन गया है।
वहीं बेनीपुर प्रखंड की विजय लक्ष्मी देवी ने बताया कि जीविका से जुड़ने से पूर्व उनका जीवन अत्यंत दयनीय था, लेकिन जीविका के माध्यम से विभिन्न आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आज वह ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रही हैं।
ऐसी ही लाखों जीविका दीदियाँ आजीविका, स्वास्थ्य सुविधाओं, आरक्षण एवं महिला अधिकारों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर रही हैं। जिले की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ प्राप्त हुआ है और वे आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही हैं।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *