समृद्धि यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री का दरभंगा आगमन
जीविका दीदियों से हुए मुखातिब, जीविका स्टॉल रहा आकर्षण का केंद्र
बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में बुधवार को दरभंगा पहुंचे। दरभंगा स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम परिसर में उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए लगाए गए विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया।

इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका द्वारा लगाए गए स्टॉल का भी भ्रमण किया और वहां उपस्थित जीविका दीदियों से संवाद किया। जीविका स्टॉल पर दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित कृषि, पशुपालन, गैर-कृषि सहित अन्य आजीविका गतिविधियों को मॉडल एवं जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था।
माननीय मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित महिलाओं से उनके द्वारा शुरू किए गए व्यवसायों की जानकारी ली और कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जीविका एवं जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की ।
समृद्धि यात्रा के दौरान जीविका से संबद्ध उत्पादक समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे माननीय मुख्यमंत्री ने सराहा। इस अवसर पर जीविका के सीईओ श्री हिमांशु शर्मा ने जीविका स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जीविका दीदियों के नवाचार, परिश्रम एवं उपलब्धियों की प्रशंसा की एवं उन्हें निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान दरभंगा जिले की मेंटर श्रीमती माधवी चौधरी द्वारा जीविका टीम का मार्गदर्शन किया गया। डीपीएम डाo ऋचा गार्गी ने “कार्यक्रम के दौरान डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी ने जीविका दीदियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदियों को 311 करोड़ 79 लाख की राशि का सांकेतिक चेक भी प्रदान किया गया। वहीं जीविका दीदियों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री को मिथिला पेंटिंग भेंट की गई।
जीविका स्टॉल पर डीपीएम डॉ. ऋचा गार्गी, शांतनु ठाकुर, राजा सागर, मनोरमा मिश्रा, अशोक रंजन, सुबीर झा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कई जीविका दीदियों ने जीविका से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव, स्वरोजगार एवं स्वावलंबन की कहानियाँ आगंतुकों के साथ साझा कीं।
स्टॉल अवलोकन के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों एवं ग्रामीणों को संबोधित किया। माननीय मुख्यमंत्री को सुनने जिले के विभिन्न प्रखंडों से हजारों जीविका दीदियों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान जीविका स्टॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। आगंतुकों ने जमकर खरीदारी की और उत्पादों की सराहना की। विशेष रूप से लकड़ी से बनी कलाकृतियाँ, मिथिला पेंटिंग से सजी साड़ियाँ एवं जीविका दीदियों द्वारा निर्मित खाद्य उत्पादों के स्टॉल पर भारी भीड़ उमड़ी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal