Breaking News

दरभंगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण…     

दरभंगा भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण…

 

 

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन 31 जनवरी को लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में निर्धारित है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता  उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री, बिहार सरकार  विजय कुमार सिन्हा करेंगे।

जन कल्याण संवाद के दौरान उपमुख्यमंत्री आम लोगों की भूमि संबंधी समस्याओं को सुनेंगे एवं संबंधित पदाधिकारियों को मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक निर्देश देंगे।

• कार्यक्रम की तैयारी के क्रम में जिलाधिकारी,  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  जगुनाथ रेड्डी द्वारा नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान का निरीक्षण किए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (राजस्व) एवं डीसीएलआर को रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय एवं सुचारु रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उपमुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संवाद कार्यक्रम के लिए प्रत्येक अंचल हेतु दो-दो रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे।

ये सभी 21, काउंटर पोलो मैदान में स्थापित किए जाएंगे,

एक काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं मापी से संबंधित मामलों का पंजीकरण किया जाएगा।

दूसरे काउंटर पर भूमि विवाद, अतिक्रमण एवं अन्य सभी प्रकार की शिकायतों से संबंधित आवेदनों का रजिस्ट्रेशन होगा।

पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक काउंटर पर दूसरे अंचल के कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी, ताकि किसी भी व्यक्ति को आवेदन देने में बाधा न हो और किसी प्रकार की शिकायत उत्पन्न न हो।

आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन प्रातः 9:00 बजे से 11:00 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटरों पर किया जाएगा।

इसके पश्चात जन कल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन 11:00 बजे से लहेरियासराय स्थित ऑडिटोरियम सह आर्ट गैलरी में किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद आदि पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *