Breaking News

• मिथिला समाज संस्था द्वारा भव्य सरस्वती पूजा एवं अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव का सफल आयोजन

 

• मिथिला समाज संस्था द्वारा भव्य सरस्वती पूजा एवं अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव का सफल आयोजन

मिथिला समाज संस्था के तत्वावधान में  आयोजित  सरस्वती पूजा अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग  700 से अधिक श्रद्धालुओं  ने माँ सरस्वती के दर्शन किए एवं प्रसाद ग्रहण किया।मां सरस्वती की पूज पंडित कामेंद्र ठाकुर ने कराई और संकल्प अमित कुमार मिश्रा, शुभ दास, ओम प्रकाश झा ने लिया।

 

इसके पश्चात *24 जनवरी 2026  को आयोजित  अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव 2026 को अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन में  3000 से अधिक लोगों  ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और मिथिला की समृद्ध कला, संस्कृति और परंपरा का साक्षात्कार किया।

 

महोत्सव की  मुख्य अतिथि  महाराष्ट्र विधानसभा की उपसभापति  नीलम ताई गोऱ्हे ने अपने संबोधन की शुरुआत मैथिली भाषा में की। उन्होंने मराठी और मैथिली भाषा एवं संस्कृति के समन्वय पर अत्यंत सारगर्भित मार्गदर्शन दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। संस्था के अध्यक्ष श्रीमती संगीता चौधरी द्वारा मिथिला के संस्कृति परंपरा के अनुसार उन्हे मिथिला पाग और चादर से स्वागत किया गया।

 

• विशेष अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य  घनश्याम ठाकुर ने मंच से समाज के लिए  मिथिला भवन  निर्माण की घोषणा की। उन्होंने स्थानीय नेतृत्व से भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए भवन निर्माण में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बिहार के विधायक  मुरारी मोहन झा ने विशाल जनसमूह को देखकर प्रसन्नता एवं भावुकता व्यक्त की और संस्था के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

 

युवा जदयू के प्रदेश सचिव सुधांशु झा ने संस्था की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और संस्था के अध्यक्ष  संगीता चौधरी जी, उपाध्यक्ष श्री जटा शंकर चौधरी जी, और पवन चौधरी जी का आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम में  पुणे आयकर आयुक्त  राकेश झा, पुणे जॉइंट सीपी  रंजन शर्मा,  राहुल महिवाल (IAS)प्रबंध निदेशक महाराष्ट्र राज्य कृषि विभाग,  सतीश चंद्र  (सेवानिवृत भविष्य निधि आयुक्त)सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी महानुभाव इस विशाल संगठन और उसकी सामाजिक-सांस्कृतिक शक्ति को देखकर अत्यंत अभिभूत दिखे।

 

इसके अतिरिक्त  दाक्षरज्ञी महिला गट  की संस्थापक  सुजाता ताई सातव  दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता  अभिनव झा, जेडीयू नेता एवं बीएसएनएल सदस्य  सुधांशु झा , WACO Welfare के संस्थापक  अनिल कुमार मिश्रा  अंतरराष्ट्रीय अतिथि  अजय झा • चंचला राज  कर्ण गोष्ठी की प्रवक्ता • सुनिता कर्ण सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

कलात्मक आकर्षण में  मिथिला रत्न पंडित कुंजबिहारी मिश्र  मधुर मैथिली चैनल के संस्थापक  विकास झा,  रोशनी झा  उनके संग श्वेता रंजन  • प्रीति मिश्र तथा प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना  मयुरी हरिदास  की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पंडित कुंजबिहारी मिश्र द्वारा प्रस्तुत चयनित मैथिली गीतों ने पूरे वातावरण को भावविभोर कर दिया और कार्यक्रम को शिखर तक पहुँचाया। वहीं विकास झा एवं रोशनी झा की सुप्रसिद्ध  अलर-बलर माला  शैली में मंच-संचालन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

 

कार्यक्रम के समापन पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने महीनों के अथक परिश्रम से  अति स्वादिष्ट महाप्रसाद की सुंदर और सुव्यवस्थित व्यवस्था की, जिसकी सभी उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

 

मिथिला समाज संस्था के सचिव  ऋषि झा  ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों एवं समाजबंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *