Breaking News

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, बिहार परिमंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

 

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, बिहार परिमंडल की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ, बिहार परिमंडल की कार्यकारिणी बैठक उपाध्यक्ष प्रभाष चंद्र झा की अध्यक्षता में पटना जीपीओ के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई।

बैठक में बिहार के विभिन्न प्रमंडलों से आए प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपने-अपने प्रमंडलों की समस्याओं को रखा, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रांतीय सचिव मथुरा सिंह ने सभी उठाए गए मुद्दों पर प्रतिउत्तर दिया तथा यह निर्णय लिया गया कि समस्याओं से संबंधित ज्ञापन मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना को सौंपा जाएगा।

दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा से प्रमंडलीय मंत्री सह प्रांतीय सहायक मंत्री राज किशोर सहनी ने ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मियों की प्रमुख समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया। बैठक में विशेष रूप से निम्न मुद्दों पर जोर दिया गया—

लक्ष्य प्राप्ति के नाम पर जीडीएस कर्मियों को प्रताड़ित न किया जाए।

रिक्त पदों पर एवजी व्यवस्था को तत्काल बहाल किया जाए।

संगठन को और अधिक मजबूत किया जाए तथा अधिक से अधिक जीडीएस कर्मियों को संघ की सदस्यता से जोड़ा जाए।

इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर प्रमंडल के सचिव मो0 जाकिर हुसैन ने भी अपने प्रमंडल की समस्याओं को बैठक के समक्ष रखा।

बैठक में अध्यक्ष जटा शंकर प्रसाद श्रीवास्तव की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

सर्वसम्मति से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि जीडीएस कर्मियों की मांगों के समर्थन में 12 फरवरी 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाया जाएगा। भवदीय

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *