Breaking News

• इंटरमीडिएट परीक्षा संचालन की सभी तैयारी पूर्ण • जिला के 69 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांति पूर्ण संपन्न होगी      • प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की सख्त निगरानी की जाएगी।

 

• इंटरमीडिएट परीक्षा संचालन की सभी तैयारी पूर्ण

 

• जिला के 69 परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांति पूर्ण संपन्न होगी

 

 

• परीक्षार्थियों के लिए जूता मोजा परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित

• परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले हर हाल में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा अन्यथा मुख्य प्रवेश द्वार बंद हो जाएगी…

इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक दो पालियों में यथा प्रथम पाली पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 05:15 बजे अपराह्न तक अनुमंडलवार मुख्यालय में 69 परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित है।

परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में सफल संचालन के के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की गई हैं ।

 

 

सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के साथ काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सभी केन्द्राधीक्षक / वीक्षक / कर्मी प्रत्येक परीक्षा तिथि को 07:00 बजे पूर्वाह्न में अपने परीक्षा केन्द्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

• परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी को बिना जूता एवं मौजा के प्रवेश दिया जायेगा।

 

• सभी परीक्षा केंद्रों पर काफी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

 

परीक्षार्थी क्रमांक के अनुसार आरोही क्रम में परीक्षा में बैठ सकेंगे।

कोई भी परीक्षार्थी कदाचार संबंधित सभी प्रकार के उपकरण एवं सामग्री के साथ परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं करेंगे।

• परीक्षार्थियों के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की निर्धारित अवधि अर्थात प्रथम पाली में 9:00 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली में 1:30 बजे अपराह्न तक ही है।  इस निर्धारित अवधि के उपरांत किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।

 

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र में सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश कर लेना आवश्यक है। अन्यथा परीक्षा छूट भी सकती है जिसकी जिम्मेवारी परीक्षार्थियों और अभिभावकों की होगी।

अर्थात परीक्षार्थी को प्रथम पाली में 9:00 बजे पूर्वाह्न तक एवं द्वितीय पाली में 1:30 बजे अपराह्न तक ही परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

 

कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संचालन हेतु केन्द्राधीक्षक परीक्षा केंद्र पर त्रिस्तरीय सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है। यथा प्रथम स्तर पर मुख्य द्वार पर, द्वितीय स्तर पर आवंटित कक्ष में वीक्षकों द्वारा तथा तृतीय स्तर पर परीक्षा प्रारंभ होने के बाद समय समय पर केन्द्राधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के सभी कक्ष में तलाशी अभियान चलाकर।

 

परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने से पूर्व प्रवेश द्वार पर ही सुनिश्चित कर लिया जाय कि परीक्षार्थियों के पास वैध प्रवेश पत्र, कलम, पेंसिल, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स आदि के अतिरिक्त कोई अनाधिकृत कागजात तथा मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक उपकरण / गैजेट्स नहीं है।

 

परीक्षा कार्य में संलग्र कोई भी कर्मी परीक्षा कार्य से सबंधित कागजात के अतिरिक्त गैर आवश्यक सामग्रियों एवं किसी मोबाईल फोन के साथ प्रवेश परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करेंगे।

परीक्षा केन्द्र पर मीडिया कर्मी का प्रवेश वर्जित रहेगा।

 

प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे से परीक्षा की सख्त निगरानी की जाएगी।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *