Breaking News

• डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण… 

 

• डीएम ने कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा  राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा,डीसीएलआर,अंचलाधिकारी,राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।


निरीक्षण के क्रम में अवगत कराया गया कि बालिकाओं के लिए छात्रावास (विस्तार) भवन का निर्माण विद्यालय परिसर में ही किया जाना है।
जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को परिसर में उपयुक्त भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया,ताकि शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि विद्यालय की चाहरदीवारी के बाहर स्थित कुछ भूमि पर अतिक्रमण है। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी,केवटी को अविलंब को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।
शिक्षकों के लिए आवासीय भवन निर्माण के लिए आवश्यकता के अनुरूप अंचलाधिकारी को भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा छात्रावास परिसर में जल जमाव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया तथा जल निकासी हेतु नाला निर्माण का अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

• जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि छात्राओं की सुविधा,सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
• उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ से पूर्ण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए ।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *