Breaking News

मेरा युवा भारत, दरभंगा द्वारा “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मेरा युवा भारत, दरभंगा द्वारा “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मेरा युवा भारत, दरभंगा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा दिनांक 20 फरवरी 2026 को तारालाही गांव, बहादुरपुर प्रखंड में “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक मजबूत और समतामूलक समाज की नींव है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाज में समानता, भाईचारे और न्याय के मूल्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर तारालाही वॉरियर्स टीम के स्वयंसेवकों ने भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा “समानता हमारा अधिकार” का नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक शपथ ग्रहण भी किया गया, जिससे उपस्थित युवाओं में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता सुदृढ़ हो सके।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह संपूर्ण कार्यक्रम मेरा युवा स्वयंसेवक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तारालाही वॉरियर्स टीम के स्वयंसेवक दिनकर कुमार, पूजा कुमारी, संजीव कुमार, दीपाली वर्मा सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *