• डीएम ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का किया निरीक्षण… 

 

• डीएम ने समाहरणालय परिसर स्थित विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का किया निरीक्षण…

 

• कार्यालयों में कार्य-संस्कृति को सुदृढ़,साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश…

 

 

दरभंगा कौशल कुमार, जिलाधिकारी, दरभंगा ने समाहरणालय परिसर अंतर्गत विभिन्न शाखाओं एवं कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया ।

निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में कार्य-संस्कृति को सुदृढ़ करना,साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित कार्य-परिवेश सुनिश्चित करना।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी शाखाओं प्रभारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक कार्यालय में स्पष्ट रूप से “वर्क एरिया” का निर्धारण कर उसे सुसज्जित एवं व्यवस्थित रखे जिससे कार्य निष्पादन में पारदर्शिता एवं दक्षता बनी रहे।

विधि शाखा के निरीक्षण के दौरान पुरानी एवं अनुपयोगी सामग्री पाई गई। जिलाधिकारी ने ऐसी सामग्रियों को अविलंब हटाने का निर्देश संबंधित शाखा प्रभारी को दिया।

नजारत शाखा में रैक को सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया गया,जिससे अभिलेखों का संधारण बेहतर हो सके।

जिलाधिकारी ने विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि विकास शाखा को उप विकास आयुक्त परिसर में स्थानांतरित करें,ताकि कार्यों का समुचित समन्वय सुनिश्चित हो सके।

स्थापना शाखा में वरीय उप समाहर्ता द्वारा अभिलेख एवं सामग्री रखने हेतु पैनल निर्माण का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।आपूर्ति शाखा की छत की मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने वर्तमान आईटी कोषांग के स्थान पर अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष स्थापित करने तथा आईटी कोषांग को सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के समीप स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। साथ ही, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को एनआईसी के वर्तमान क्षेत्र का समुचित प्लान तैयार कर आईटी सेल/एनआईसी कार्यालय के लिए विकसित करने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो छोटे कमरों के बीच की दीवार हटाकर एकीकृत कक्ष बनाने का निर्देश दिया गया,जिससे कार्य संचालन में सुविधा हो।

जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा कार्यालय एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कार्यालय के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को दिया।

कार्यालय अधीक्षक कक्ष को सुसज्जित करने तथा समाहरणालय स्थित वेटिंग हॉल को “मॉडल हॉल” के रूप में विकसित करने हेतु भी प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया।

 

इसके अतिरिक्त,जिलाधिकारी द्वारा भू-अर्जन कार्यालय, आपदा शाखा, राजस्व शाखा, नीलाम पत्र शाखा, जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय एवं निर्वाचन शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जगुनाथ रेड्डी, वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता के. परीक्षित,उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार, नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी , सहायक आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई • जनसुनवाई में 20 से अधिक मामलों की सुनवाई, त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए दिए निर्देश… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई   • जनसुनवाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *