Breaking News

• यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य कैंप का आज समापन हुआ… 

• यूनेस्को क्लब आफ दरभंगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य कैंप का आज समापन हुआ…

यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा के द्वारा मेदांता द मेडिसिटी गुरुग्राम , नई दिल्ली, एवं अपने सहयोगी सदस्य डॉक्टरों के द्वारा दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रथम दिन कल दिनांक 21 फरवरी 2026 को सहिला, धोई घाट में महावीर नेत्रालय के कैंपस में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया तथा आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को माउंट समर कान्वेंट स्कूल, पोलो फील्ड रोड, लहरियासराय में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया जिनमें में लगभग 700 मरीज का चेकअप करवाकर दवा दी गई।

सर्वप्रथम कैंप का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रीय गीत एवं दीप प्रज्वलन से शुरुआत की गई। सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कल्ब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ होगा तभी हमारा नगर, हमारा राज्य और हमारा राष्ट्र सशक्त एवं प्रगतिशील बन सकेगा। इसी सोच के साथ हमने यह संकल्प लिया की गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा, परामर्श और जांच की सुविधा आम जनता तक विशेष कर जरूरतमंदों तक सहज रूप से पहुंचे। इसी के मद्देनजर हमने दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप लगायाहै। उन्होंने विशेष रूप से दिल्ली से पधारे सभी डॉक्टरों एवं उनके सहयोगियों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सुरेंद्र कुमार तनेजा, जनरल फिजिशियन डॉ विजय शर्मा , डॉ मनीष प्रसाद एवं डॉ निधि झा, डॉ विनोद कुमार मिश्रा , स्वास्थ्य कमेटी के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ एस एन सराफ एवं डॉ रामबाबू खेतान, डॉ अभिषेक सराफ, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रियंका सराफ, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अंजू अग्रवाल आंखों की जांच के लिए महावीर नेत्रालय की टीम ने अपने सहयोगियों के साथ पूर्ण सहभागिता दी।

मुख्य अतिथि उप समाहर्ता मनोज कुमार ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ शरीर हमेशा लगाए जाना चाहिए ताकि लोग स्वस्थ रह सके। क्लब के द्वारा लगाया गया यह कैंप सराहनीय है। हेल्थ कमिटी के अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि इस कैंप के आयोजन के लिए हम लोग कई दिनों से लगे थे और आज हमारे द्वारा लगाया गया यह कैंप सफल हो रहा है। डॉ एस एन सराफ ने कहा कि मेदांता की टीम आने से कैंप में चार चांद लग गये हैं। आगे भी इस तरह का आयोजन हम लोग करते रहेंगे। प्रधान सचिव राघवेंद्र कुमार ने सबों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक क्षेत्र में हम लोग बढ़ चढ़कर आगे काम करते रहे हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे मंच संचालन मनोज डोकानियां ने किया। क्लब के द्वारा मुख्य अतिथि उप समाहर्ता मनोज, कुमार, मेदांता अस्पताल से आए डॉ सुरेंद्र कुमार तनेजा, डॉ विजय शर्मा, डॉ ओमप्रकाश, एस के त्रिवेदी, डॉ बिनोद मिश्रा को चादर,पाग एवं मोमेंटो देकर मिथिला की परंपरा के अनुसार सम्मानित किया गया।

क्लब के सदस्य मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, डॉ अभय कुमार कश्यप, प्रो समीर कुमार वर्मा , मधु रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष ललित खेतान,डाॅ विनोद कुमार, अमन पाठक, हीरा कुमार झा, रमन गुप्ता, नीलम पंसारी, नीलम अग्रवाल, रानी खेतान आदि ने कैंप में सहयोग प्रदान किया।

सबों ने डॉ मीनी प्रियदर्शनी के आतिथ्य की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Check Also

• डीएम की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की क्रियान्वन हेतु बैठक  

🔊 Listen to this   • डीएम की अध्यक्षता में पी.एम सूर्य घर मुफ्त बिजली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *