Breaking News

• राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना… 

• राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना…

 

 

दरभंगा  जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम  संतोष कुमार पाण्डेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि शनिवार 14 मार्च 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके बारे में पता चले।

• लोग आपसी समझौते से विवाद को सुलझाते हैं जो अंतिम फैसला होता है और इसकी अपील भी नहीं होती है।

लोगों में आपसी वैमनस्यता खत्म होती है इसलिए विवाद निपटारा कराने का यह बहुत ही अच्छा माध्यम है।

हम लोगों से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा वादों का निपटारा कराकर इसे सफल बनायें।

मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय सुमन कुमार दिवाकर,विशेष न्यायाधीश उत्पाद रविशंकर कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी, अधिवक्ता संघ के महासचिव कृष्णकांत मिश्र आदि मौजूद थे।

दूसरी ओर अधिक से अधिक क्लेम केस के निपटारे को लेकर विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने दावा वाद से संबंधित अधिवक्ताओं एवं बीमा कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की,बैठक में सचिव आरती कुमारी भी मौजूद थी।

 

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *