Breaking News

• भारत की जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने किये प्रेस कॉन्फ्रेंस… 

 

• भारत की जनगणना 2027 को लेकर डीएम ने किये प्रेस कॉन्फ्रेंस…

 

 

• जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में होगी सम्पन्न-डीएम

 

• जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार ने (कार्यालय कक्ष) में भारत की जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में संपन्न हेतु प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए ।

भारतीय जनगणना एक समृद्ध परंपरा है और इसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ जनगणना होने का गौरव प्राप्त है।

भारत की पहली जनगणना वर्ष 1872 में देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर आयोजित की गई थी। वर्ष 1881 में सम्पूर्ण देश में समकालिक तौर पर जनगणना की गई । तब से क्रमभंग के बिना, हर दस वर्ष में जनगणना आयोजित की जाती रही है। इस प्रकार 1872 के बाद से भारत की जनगणना 2027 इस अबाध श्रृंखला में सोलहवीं और स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद आठवीं जनगणना होगी।

भारत की जनगणना क्रम के अनुसार 2021 में निर्धारित थी लेकिन कोविड महामारी के कारण भारत सरकार द्वारा इसे स्थगित किया गया और इसे अब सम्पन्न कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दो चरणों में सम्पन्न होगी।

प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) मकान सूचीकरण का कार्य पहले चरण में सम्पन्न होगा, इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

मकान सूचीकरण का कार्य 02 मई 2026 से प्रारम्भ होकर 31 मई 2026 तक चलेगा। इसमें प्रगणक घर-घर जाकर (House to House) मकान सूचीकरण का कार्य करेंगे।

यह पूर्ण रूप से डिजिटल मोड में सम्पन्न होगी। ऑकड़ों का संग्रहण Mobile APP एवं CMMS पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा।

भारत की जनगणना 2027 में स्वगणना का विकल्प दिया गया है। स्वगणना का कार्य 17 अप्रैल से 01 मई 2026 तक की जायेगी, जिसमें जिला के निवासी स्वंय मोबाईल ऐप्प के माध्यम से 33 निर्धारित प्रश्नों के उत्तर दर्ज कर सकेगें। इसके लिए विस्तृत जानकारी आगे समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों से आम जनों को उपलब्ध कराई जायेगी।

 

द्वितीय चरण (वास्तविक जनगणना) वास्तविक जनगणना में आम जनों की वास्तविक गणना कराई जायेगी। वास्तविक गणना 2 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 के रात्रि 12:00 बजे तक कराई जायेगी।

दरभंगा जिला में अब तक जनगणना संबंधी सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है।

 

जिला स्तर पर जिला जनगणना समन्वय समिति (DLCC) का गठन जिला पदाधिकारी-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है।

जनगणना कार्यों को निर्धारित समय सीमा में सम्पन्न कराने के लिए जिला स्तर पर जिला जनगणना कोषांग का गठन किया गया है।

जिसमें वरीय नोडल पदाधिकारी  मनोज कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व)-सह-जिला जनगणना अधिकारी को बनाया गया है तथा श्री उदय नारायण प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला जनगणना अधिकारी को कोषांग को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

क्षेत्रीय स्तर पर दरभंगा जिला अतंर्गत कुल 29 चार्ज बनाया गया है जिसमें सभी 18 प्रखण्डों को ग्रामीण चार्ज एवं सभी 11 नगर निकाय क्षेत्र को नगरीय चार्ज घोषित किया गया है।

सभी प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं सभी नगर निकायों में यथा 01 नगर निगम में नगर आयुक्त, 02 नगर परिषद् एवं 8 नगर पंचायत में कार्यपालक पदाधिकारी को चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सभी चार्ज जनगणना अधिकारी के सहायता हेतु अपर चार्ज जनगणना अधिकारी की नियुक्त सभी चार्जों में किया गया है।

 

स्पेशल क्षेत्र एवं प्रतिबंधित क्षेत्र के गणना के लिए नगर निगम, दरभंगा चार्ज अतंर्गत 06, बहादुरपुर प्रखण्ड चार्ज अंतर्गत 01,बेनीपुर नगर परिषद चार्ज अंतर्गत 01, स्पेशल चार्ज एवं केवटीरनवे प्रखण्ड चार्ज अंतर्गत 01 प्रतिबंधित क्षेत्र को जनगणना हेतु शामिल किया गया है।

 

सभी चार्ज स्तर पर जनगणना संबंधी सभी कार्यों को ससमय सम्पन्न करने हेतु संबंधित चार्ज अधिकारी के अध्यक्षता में जनगणना कोषांग का गठन किया गया है।

 

भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु 700-800 आबादी पर एक गणना ब्लॉक (EB) बनाया जाना है। इस आधार पर कुल अनुमानित गणना ब्लॉक की संख्या 8134 होगी। इतने ही प्रगणक को गणना हेतु नियुक्त किया जायेगा। विशेष परिस्थिति के लिए 10 प्रतिशत सुरक्षित प्रगणक नियुक्त किये जायेगे।

 

भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु प्रत्येक 6 प्रगणक पर 1 पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जायेगी। इस प्रकार 1333 अनुमानित पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेगे। विशेष परिस्थिति के लिए 10 प्रतिशत सुरक्षित पर्यवेक्षक नियुक्त किये जायेगे।

भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन हेतु सभी जनगणना अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु जिला स्तर पर 04 मास्टर ट्रेनर एवं 169 फील्ड ट्रेनर की नियुक्ति की गई है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला अंतर्गत ग्रामीण में 18 नगर में 11 कुल 29 चार्ज है। गणना ब्लॉक एवं प्रगणक की लगभग संख्या 8134, पर्यवेक्षक 1333,मास्टर एवं फील्ड ट्रेनर 173 तथा स्पेशल चार्ज एवं प्रतिबंधित क्षेत्र के लिए 9 है। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की कुल संख्या 10 प्रतिशत अतिरिक्त सुरक्षित रखा जाना है।

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निदेश दिया गया है कि गणना ब्लॉकवार आवश्यक संख्या में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की सूची तैयार कर जिला जनगणना कोषांग को उपलब्ध कराया जाय।

उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए राज्य स्तर पर प्रशिक्षण की प्रक्रिया प्रारम्भ है। इसके उपरांत जिला स्तर एवं चार्ज स्तर पर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जायेगा।

इस अवसर पर उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहली बार भव्य एलुमनी मीट का आयोजन

🔊 Listen to this दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पहली बार भव्य एलुमनी मीट का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *