• दरभंगा में 8.0 तीव्रता के भूकंप के बाद बड़े पैमाने पर राहत एवं बचाव का अभ्यास (मॉक ड्रिल) संपन्न

दरभंगा सुबह 8:20 बजे दरभंगा में 8.0 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप की सूचना मिलने के बाद ज़िला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यापक राहत एवं बचाव अभ्यास (मॉक ड्रिल) आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी कौशल कुमार,अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर और वरीय उपसमाहर्ता भानु चंद्रा के कुशल मार्गदर्शन में इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई भूकंप की सूचना मिलते ही
सामुदायिक स्वयंसेवकों और बचाव दलों की टीमें शहर के पाँच प्रमुख क्षतिग्रस्त स्थलों पर पहुँचीं जिनमें शामिल है राजकीय मध्य विद्यालय (पुअर होम),उर्दू राजभाषा कोषांग (समाहर्ता परिसर),रिलायंस ट्रेंड्स (राजकुमारगंज),डी.एम.सी.एच. (दरभंगा) सत्यनाम पेट्रोल पंप (सैदनगर)
• मॉक ड्रिल के क्रम में विभिन्न स्थलों से कुल 90 प्रभावित व्यक्तियों को रेस्क्यू किया गया।
साथ ही मध्य विद्यालय पुअर होम में कुल 17 व्यक्ति प्रभावित हुए,15 को सुरक्षित निकाला गया, 02 की मृत्यु हुई तथा 06 घायल एवं 04 गंभीर रूप से घायल हुआ। (केवल मौक ड्रिल)
इसी प्रकार उर्दू राजभाषा कोषांग में 14 व्यक्ति प्रभावित हुए,12 को सुरक्षित निकाला गया, 02 की मृत्यु हुई तथा 06 घायल एवं 04 गंभीर रूप से घायल हुआ।
रिलायंस ट्रेंड्स (राजकुमारगंज) 14 व्यक्ति प्रभावित हुए,12 को सुरक्षित निकाला गया, 02 की मृत्यु हुई तथा 06 घायल एवं 04 गंभीर रूप से घायल हुआ।
डी.एम.सी.एच. (दरभंगा) में 19 व्यक्ति प्रभावित हुए,15 को सुरक्षित निकाला गया, 04 की मृत्यु हुई तथा 06 घायल एवं 04 गंभीर रूप से घायल हुआ।
सत्यनाम पेट्रोल पंप (सैदनगर) में 26 व्यक्ति प्रभावित हुए,10 को सुरक्षित निकाला गया, 02 की मृत्यु हुई तथा 06 घायल एवं 04 गंभीर रूप से घायल हुआ।
मॉक ड्रिल के दौरान कुल 12 मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी वैन के माध्यम से भेजा गया।
• सभी गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल डी.एम.सी.एच. परिसर में बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
• राहत शिविर: अन्य घायलों को आदर्श मध्य विद्यालय, दरभंगा स्थित राहत शिविर में भेजा गया। इस शिविर में सहायता डेस्क, भोजन के लिए रसोई और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मनोचिकित्सक द्वारा काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
खोज और बचाव अभियान पूरा होने के बाद, नगर निगम दरभंगा द्वारा मलबे को हटाया गया। जन स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत की। संचार व्यवस्था बहाल करने हेतु BSNL को और बिजली आपूर्ति व खंभों की मरम्मत के लिए विद्युत विभाग एवं भवन निर्माण विभाग (BCD) को सूचित कर बहाली का कार्य सुनिश्चित किया गया।
• यह अभ्यास भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा के प्रति हमारी तैयारी और विभागों के बीच समन्वय को परखने के लिए किया गया।
जिला प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal