Breaking News

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सी. वी. रमन प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सी. वी. रमन प्रतिभा खोज परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पटना के समन्वय से बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (BCST), पटना द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर दरभंगा अभियांत्रण महाविद्यालय , दरभंगा परिसर में सी. वी. रमन प्रतिभा खोज परीक्षा का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस प्रतिभा खोज परीक्षा में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर दरभंगा जिला स्तर पर तृतीय से दशम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रो० प्रेम मोहन मिश्र, पूर्व निदेशक, WIT, दरभंगा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में विज्ञान की भूमिका को समझने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

कार्यक्रम का सफल संचालन समन्वयक डॉ० दीप्ति भारती के मार्गदर्शन में हुआ तथा उन्होंने नवाचार की सोच को विकसित करने के लिए प्रेरित किया । आयोजन को सफल बनाने में सह-समन्वयक डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मो. अबुल कलाम आजाद द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, प्राचार्य, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन का वातावरण उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी रहा।

Check Also

 राज्यपाल के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम स्थलों पर अधिकारियों की ब्रीफिंग

🔊 Listen to this   राज्यपाल के प्रस्तावित दरभंगा आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट, कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *