Breaking News

दरभंगा DM एवं SSP का सख्त आदेश होली पर्व को लेकर • होली त्योहार को लेकर 500 से अधिक स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी और हजारों पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति   • बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी व्यक्ति लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे ।  • सभी डी० जे० वालों से लिखित शपथ ले लेंगे कि वे डीजे का उपयोग नहीं करेंगे/अश्लील गानें नहीं बजायेंगे ।  

 

• होली त्योहार को लेकर 500 से अधिक स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी और हजारों पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति

•  03 मार्च से 05 मार्च तक विधि-व्यवस्था संधारण 24 घंटे संचालित जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना

 

• आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए क्यू.आर.टी टीम सक्रिय

• शादे निवास में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति…

 

दरभंगा  जिला दण्डाधिकारी,दरभंगा कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में मनाने के लिए संयुक्त आदेश जारी। जिसमें बताया गया है कि कि 02,मार्च को होलिका दहन,04 /05 मार्च को होली पर्व मनाया जाएगा।

होली पर्व के दूसरे दिन कुछ स्थलों पर परम्परागत झुमटा, बसिऔरा जुलूस निकाले जाने की परम्परा रही है।

 

• संयुक्तादेश में जिले में होली पर्व के मद्देनजर कड़ी निगरानी रखने का निदेश सभी संबंधित दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को दिये गए।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

थानाध्यक्ष / पुलिस निरीक्षक/प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी का कर्तव्य होगा कि वे आसूचना संकलन कर उस पर त्वरित विधि-सम्मत् कार्रवाई करें तथा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को भी दी जाय।

 

यातायात प्रभारी इस दौरान स्वयं भ्रमणशील रहते हुए यातायात व्यवस्था संचालित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले।

होली पर्व के अवसर पर सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक लिए स्थगित किया गया है।

• उक्त पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रत्येक अनुमंडल में दंगा निरोधक बलों की क्यू०आर०टी० टीम सदर/बेनीपुर/बिरौल में 24 घंटे सक्रिय रहेगा।

 

भीड़ नियंत्रण और प्रबंधनहेतु हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, आश्रु गैस दस्ता, रस्सा आदि की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रतिनियुक्त बलों को ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।

भीड़ वाले स्थान को सेक्टर में बॉट कर भीड़ नियंत्रण हेतु तदनुसार प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति,पुलिस उपाधीक्षक (मु०), दरभंगा / प्रभारी परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा ससमय सुनिश्चित करायेंगे।

भीड़ की गतिविधि/क्रियाकलाप पर निगरानी रखने हेतु संवेदनशील चौक-चौराहों पर सी०सी०टीवी०/वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी अनुमंडल पदाधिकारी / अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शाति समिति के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर सी०सी०टी०वी० कैमरा एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

होली पर्व के अवसर पर के भीड़ के मद्देजनर शहरी क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था संधारण करने/राहजनी/छेड़छाड़ की घटनाओं की रोकथाम हेतु स्पेशल गश्ती हेतु सी०आई०ए०टी०बल की प्रतिनियुक्ति के लिए थानाध्यक्ष, वि०वि० /नगर/ लहेरियासराय / सदर को निर्देश दिया जाता है कि उन्हें अपने कर्तव्य की जवाबदेही को समझाकर इसका अनुपालन प्रभारी सी०आई०ए०टी० दृढ़ता के साथ सुनिश्चित करायेंगे।

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, दरभंगा उक्त प्रतिनियुक्त सी०आई०ए०टी० प्रशिक्षित सिपाहियों को फ्लोरीसेट जैकेट इत्यादि एवं अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध करायेंगे।

 

• होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था कायम रखने एवं पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्देश

 

सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी / थानाध्यक्ष थानास्तर पर विधि-व्यवस्था / शांति समिति की बैठक शीघ्र करेंगे ।

 

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी असामाजिक तत्वों एवं अशांति फैलाने वालों के विरूद्ध सूचनाओं का संकलन करते हुए दं०प्र०सं० की विभिन्न धाराओं के तहत तत्काल निरोधात्मक एवं अन्य कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

 

• बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी व्यक्ति लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे ।

 

• सभी डी० जे० वालों से लिखित शपथ ले लेंगे कि वे डीजे का उपयोग नहीं करेंगे/अश्लील गानें नहीं बजायेंगे ।

 

भूमि सुधार उप समाहर्त्ता / अंचल अधिकारी भूमि विवाद एवं ईदगाह / कब्रिस्तान संबंधी विवादों के मामलों पर भी निगरानी रखते हुए यथासंभव समाधान करेंगे ताकि उसकी आड़ में इस पर्व के अवसर पर कोई विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होने पायें ।

• प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल तथा लाठी बल की प्रतिनियुक्ति सामान्यतः 02 मार्च के पूर्वाह्न से 05 मार्च 2026 तक रहेगा

सेक्टर पेट्रोलिंग में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी का दायित्व होगा कि 02 मार्च से 05 मार्च 2026 तक प्रत्येक दिन भ्रमणशील रहकर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल को चेक करेंगे तथा स्वयं भ्रमणशील रहकर होली पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

 

• ड्यूटी के दौरान कर्तव्य में ढिलाई बरतने,असावधानी या लापरवाही बरतने वाले दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी तथा बल के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी ।

 

• होली पर के अवसर पर 02 मार्च से 05 मार्च तक जिला नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेगा जिसका दूरभाष नंबर 06272 240600 है।

जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त दरभंगा रहेंगे।

 

सभी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी अपने-अपने प्रभार के प्रखंड में उक्त पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचल अधिकारी /थानाध्यक्ष से सम्पर्क स्थापित करते हुए शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे। किसी प्रकार का तनाव/घटना होने की सूचना मिलते ही स्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित करेंगे।

 

होली पर्व के अवसर पर सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा अपने दिशा निर्देशन में प्रतिनियुक्ति करते हुए विधि-व्यवस्था संधारित करायेंगे तथा सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी / थानाध्यक्ष को हिदायत देंगे कि इस त्योहार के अवसर पर अपनी-अपनी डियूटी मुस्तैदी, चुस्ती एवं जिम्मेदारी के साथ करेंगे तथा डियूटी में किसी प्रकार की ढीलाई बरतने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर/बिरौल / बेनीपुर, दरभंगा उक्त पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में रहेंगे तथा इसका अनुश्रवण करते हुए अपने दिशा-निर्देश में पर्व को शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे।

 

Check Also

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनसुनवाई किए।  

🔊 Listen to this डीएम ने कई आवेदनों पर की सुनवाई   दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *