सी. एम. साइंस कालेज में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ की सी. एम. साइंस कालेज इकाई के तत्वावधान में शनिवार को महाविद्यालय के कामेश्वर भवन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनायें दी।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय इकाई संघ के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने कहा कि होली का पावन त्यौहार आपसी प्रेम, उल्लास, समानता एवं सौहार्द का प्रतीक है, जो हमें अनेक सकारात्मक संदेश देती है। संघ के महासचिव अनुपम कुमार झा ने कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि होली जीवन को खुशहाल बनाने की सीख देती है। डॉ आदित्य नाथ मिश्र ने कहा कि होली में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न रंग नई ऊर्जा और उमंग के प्रतीक हैं। डॉ रवि रंजन ने कहा कि रंगों का त्योहार होली खुशी और हर्ष
के साथ समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देने वाला पर्व है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय प्रक्षेत्र के कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम ने कहा कि होली हमें स्पष्ट संदेश देता है कि भक्ति और सच्चाई के आगे अहंकार और न्याय का अंत निश्चित है। उमेश कुमार ठाकुर ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए।
प्रवीण कुमार झा ने होली को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह पावन त्यौहार हमारे बीच अनेकता में एकता का संदेश प्रसारित करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को दर्शाता है। धन्यवाद ज्ञापन आदित्य नाथ झा ने किया। मौके पर शिवशंकर झा, कुमार राजर्षि, जयनारायण यादव, राम नारायण साह, गोपाल सिंह, सरोज कुमार चौधरी, सुरेश बहादुर, चंद्रकांत चौधरी, राजेश कुमार सिंह, अशोक कुमार झा, प्रफुल्ल कुमार झा, जितेंद्र कुमार महतो, सतीश कुमार दीपक कुमार, विकास कुमार आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal