Breaking News

• मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का हुआ भव्य शुभारंभ   

 

 

• मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का हुआ भव्य शुभारंभ

 

दरभंगा   नेहरू स्टेडियम में आज मिथिला लोक उत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ।

कार्यक्रम का उद्घाटन  मंत्री, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार अरुण शंकर प्रसाद,  मंत्री मदन सहनी,  सांसद डॉक्टर गोपाल जी ठाकुर ,  राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता,  विधायक सह प्रवेश अध्यक्ष भाजपा संजय सरावगी, ,  विधान पार्षद हरि सहनी, जिला परिषद अध्यक्ष सीता देवी एवं जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया।

 

उद्घाटन के उपरांत सभी  अतिथियों ने विभिन्न विभागों एवं स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्रदर्शित उत्पादों एवं कलाकृतियों की सराहना की।

 

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला लोक उत्सव विगत कई वर्षों से पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक आयोजित किये जा रहे है।

 

•  इस महोत्सव का उद्देश्य दरभंगा एवं मिथिला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, लोक कलाओं, लोक जीवन और पारंपरिक विरासत को विविध माध्यमों से प्रदर्शित करना है ।

उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का सशक्त अवसर प्रदान किये जा रहे है, ताकि उन्हें सम्मान मिले और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित हो सके।

 

महोत्सव के अंतर्गत नौकायन प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, मिथिला ग्राम मंच, लोक गाथा प्रस्तुति, पारंपरिक मिथिला भित्ति चित्र प्रतियोगिता तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों के माध्यम से • जिला प्रशासन यह संदेश देना चाहता है कि मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक संदर्भों में संरक्षित एवं संवर्द्धित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है ।

 

विधायक  संजय सरावगी ने दरभंगा के विकास एवं सांस्कृतिक उन्नयन पर प्रकाश डालते हुए नई पीढ़ी से अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का आह्वान किया।

मंत्री  मदन सहनी ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं मिथिलांचल के गौरवशाली इतिहास पर विचार व्यक्त किए।

सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सांसद  धर्मशिला गुप्ता तथा विधान पार्षद  हरि सहनी ने मिथिला की समृद्ध परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल दिये।

 

मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंत्री  अरुण शंकर प्रसाद ने कहा कि मिथिला की लोक संस्कृति, लोक कला, लोकगीत एवं लोक विधाएं केवल कला नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और पहचान का अभिन्न अंग हैं।

• उन्होंने मखाना को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय ‘सुपर फूड’ के रूप में स्थापित होने का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारी पारंपरिक उत्पाद एवं सांस्कृतिक संपदा आज अंतरराष्ट्रीय पहचान बना रही है ।

उन्होंने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा पूरे बिहार में 252 से अधिक महोत्सव विभिन्न अवसरों पर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पर्यटन विभाग के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव भी शामिल हैं।

 

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी जड़ों से जुड़े रहना और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से परिचित कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। मिथिला की सांस्कृतिक चेतना को सहेजते हुए दरभंगा को मजबूत, सशक्त एवं समृद्ध बनाने का यह सामूहिक प्रयास है।

 

• मिथिला लोक उत्सव 2025-26 के आयोजन से न केवल सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी ।

• जिला प्रशासन ने जिले के सम्मानित नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है। मिथिला महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय और स्थानीय उत्कृष्ट और महान कलाकारों को आमंत्रित किया गया है ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *