Breaking News

मिथिला सामाजिक मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन 

मिथिला सामाजिक मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

 

• प्रवासी मैथिलों के संग खूब फूटे सामाजिक समरसता और मधुरता के स्वर

मिथिला सामाजिक मंच, हैदराबाद ने प्रवासी मैथिलों के साथ सामाजिक समरसता और मधुरता कायम करने के उद्देश्य से रविवार को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। हैदराबाद के मीरपेट स्थित प्रशांत हिल्स में मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा, संयोजक रामविनोद झा एवं सलाहकार कृष्ण कुमार झा के नेतृत्व में प्रवासी मैथिल समाज ने जमकर लुत्फ उठाया। इसमें मंच के सरंक्षक दिगम्बर झा, अजित कुमार ठाकुर, सलाहकार तृप्ति नारायण झा, आनन्द कुमार झा, सुमन कान्त झा तथा शम्भुनाथ झा आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर नगरद्वय से आने वाले समस्त मैथिल परिवारों का उत्साहवर्धन किया I

कार्यक्रम के आरम्भ में मंच के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार झा ’धीरू’ ने सभी सदस्यों का अभिनन्दन करते हुए कहा कि इतनी संख्या में मैथिल जनों और विशेष कर महिलाओं की उपस्थिति से मंच-परिवार अति उत्साहित है। मौके पर पवन पाण्डेय के नेतृत्व में उनकी मंडली द्वारा गीत-संगीत का भव्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया I कार्यक्रम की इस कड़ी को आगे बढाते हुए अनुपम झा मिश्रा ने भी अपनी प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर किया I इसके साथ ही धीरेंद्र कुमार झा ’धीरू, यशोदानंदन ’खुरापाती’ एवं शांतनु मिश्रा ’अनाम्य कवि’ का काव्य पाठ तथा रंजन कुमार झा के गाये पारम्परिक होली गीतों ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाने बाद गले मिलकर प्रेम और भाईचारे के इस महान पर्व की शुभ कामनाएँ दी I

गीत-संगीत कार्यक्रम के अंतिम सत्र में संयोजक राम विनोद झा द्वारा सभी कलाकारों को उपहार भेंट किया गया। कोषाध्यक्ष केशव मोहन झा ने स्वादिष्ट भोजनादि सहित इस भव्य आयोजन के प्रायोजक ग्लोबली ब्रीलिएन्ट समूह के प्रबंध निदेशक सह मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधाकर झा सहित स्थानीय मैथिल समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में महासचिव रंजन कुमार झा ने इस अवसर पर पधारे मंच के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों, केंद्रीय समिति के सदस्यों एवं बिहार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित सभी आगंतुक अतिथियों एवं समस्त मैथिल समाज के प्रति आभार प्रकट किया।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *