Breaking News

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह

 

विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल, जिला दरभंगा

दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह

दरभंगा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला दरभंगा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के विश्व हिंदू परिषद के सह जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने की।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संचालक दिनेश कुमार मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ-रक्षा अध्यक्ष विजय झा, कामेश्वर यादव, नीलू सहनी परशुराम शाह राम मनोहर प्रसाद सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं राम उत्सव संकीर्तन पदयात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करने वाले विभिन्न राम भक्तों एवं संगठनों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिन प्रमुख संस्थाओं एवं समितियों को सम्मानित किया गया, उनमें –

श्री श्री 108 राम जानकी मंदिर, रामगंज नाका नं. 6

शिवाजी नगर नवयुवक समिति, दरभंगा

श्री श्री 108 मां भगवती व्यायामशाला, मदारपुर (किंग क्लब, दरभंगा)

श्री श्री 108 मां भगवती व्यायामशाला, पंडासराय

श्री श्री 108 अमरनाथ बाबा ग्रुप

श्री राम सेवा समिति, अखोपुर व्यायामशाला

दरभंगा फल मंडी एवं सब्जी मंडी के व्यवसायीगण

तथा अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठन शामिल रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि दिनेश कुमार मिश्रा ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। वही सवासर पर विश्व हिंदू परिषद के साथ जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा की समझ मे समझ में स्थापित हो और होली उत्सव हम सनातनियों को एक संदेश देता है बुराई पर अच्छाई की जीत होलिका दहन के माध्यम से होलिका में जो धन होती है होली का वह एक बुराई की प्रतीक है और अच्छाई की जीत होती है इससे हम लोग को सीख लेना चाहिए वही मधुकर ने कहा कि होली का दहन के समय प्लास्टिक टायर आदि कचरा संवत में होलिका दहन के समय ना कोई जलवे होलिका दहन के समय कपूर लौंग और इलायची आवश्यक सभी लोग अपने-अपने घरों से लकड़ी के साथ डालें ताकि वातावरण शुद्ध होगा ऑक्सीजन जो प्रदूषण है वह शुद्ध होगा वही सर्व सहमति से 19 मार्च को हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला दरभंगा के तत्वाधान में बैक शोभायात्रा प्रभात फ्री निकल जाएगी इसका भी निर्णय लिया गया और सभी से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में लोग वहां उपस्थित हो उसे यात्रा को सफल बनाने में वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ-रक्षा प्रमुख विजय झा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को एकजुट कर राष्ट्रहित एवं धर्मरक्षा के कार्यों को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम के संरक्षक पंकज बारी, परशुराम साह, संदीप राय, दिलीप शाह, विक्की उर्फ राजेश, संयोजक राजकुमार सजी रामबाबू सजी राजा कुमार शाह रंजीत शाह, सहसंयोजक अमर सहनी, विकास सहनी, जिला सहसंयोजक गौतम सिंह, नगर संयोजक शेखर सहनी, वार्ड 35 के संयोजक रवि गुप्ता, नगर गोरक्षा प्रमुख अविनाश मेहता, वार्ड 40 के संयोजक राहुल कुमार नगर छात्र प्रमुख लाट साहब, ए. विक्रम, गोपी राय सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं राष्ट्रभक्ति के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Check Also

दरभंगा DM एवं SSP का सख्त आदेश होली पर्व को लेकर • होली त्योहार को लेकर 500 से अधिक स्थलों पर हुई दण्डाधिकारी, पुलिस अधिकारी और हजारों पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति   • बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के कोई भी व्यक्ति लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं करेंगे ।  • सभी डी० जे० वालों से लिखित शपथ ले लेंगे कि वे डीजे का उपयोग नहीं करेंगे/अश्लील गानें नहीं बजायेंगे ।  

🔊 Listen to this   • होली त्योहार को लेकर 500 से अधिक स्थलों पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *