Breaking News

• होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक  शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ।

 

• होली पर्व को शांतिपूर्ण मनाने एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर हुई बैठक

• आज एन आई सी दरभंगा से आज होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर

• जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में वीडियो  कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई आवश्यक बैठक ।

 

बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी वरीय अधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यमसे जुड़े थे।

बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि होली पर्व के दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में 24 घंटे पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क रहें।

उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रू में सतत निगरानी बनाए रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट पर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।

वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि होली के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), दरभंगा एवं प्रभारी परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, दरभंगा को समय पर आवश्यक बल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। संवेदनशील स्थलों पर चप्पे चप्पे पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

उन्होंने आगे कहा कि संवेदनशील चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी , फोटोग्राफी आदि की सुव्यवस्थित किया गया है जिसके माध्यम से लगातार निगरानी की जाएगी।

अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे,।

 

• जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील किया है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें ।  किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें ।  शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ।

• जिला प्रशासन, दरभंगा होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है ।

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *