• 09 मार्च को आयोजित होगा जॉब कैम्प
• बेरोजगार मौका नहीं छोड़े

बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 09 मार्च 2026 (सोमवार) को हायाघाट ब्लॉक के कार्यालय परिसर में 01. CREKK INGENIOUS SOLUTIONS, 02 LIC of India 03. KK ENTERPRISES 04. BARBEQUE NATION. 05. PYTM 06. VIJETA IMPACT 07. SHIVSHAKTI AGRITECH. 08.WELSPUN 09.
2COMS. 10. HIRE HUNTER MANPOWER द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त जॉब कैम्प में कुल 200 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया*श्र जाएगा। जिसमें 10th 12th, ITI DIPLOMA उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
• जॉब कैम्प में अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 12000 से 15000 रूपये + PF, ESIC, कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभउठावे।
इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर स्वयं या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड, पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएंगे।
• जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal