Breaking News

• मद्य निषेध टीम द्वारा बहादुरपुर के अम्माडीह से 353 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब को किया बरामद • ड्रोन के माध्यम से लगातार की जा रही है छापेमारी  • शराब कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा : सहायक आयुक्त

 

होली पर्व के अवसर पर मद्य निषेध टीम 24 घंटे सक्रिय

 

• मद्य निषेध टीम द्वारा बहादुरपुर के अम्माडीह से 353 लीटर से अधिक अवैध विदेशी शराब को किया बरामद

 

• ड्रोन के माध्यम से लगातार की जा रही है छापेमारी

 

• शराब कारोबारी को नहीं बख्शा जाएगा : सहायक आयुक्त

दरभंगा  होली पर्व के मद्देनज़र विभागीय आदेश एवं जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार के निर्देश के आलोक में मद्य निषेध कार्यालय, दरभंगा द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में शराब के परिवहन, भंडारण एवं सेवन की रोकथाम के लिए 24 घंटे सघन छापामारी, गश्ती एवं वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 01 मार्च 2026 को मद्य निषेध टीम, दरभंगा द्वारा बहादुरपुर थाना के सहयोग से संयुक्त छापामारी की गई। छापामारी के दौरान बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्माडीह से कुल 353 से अधिक लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

इसके अतिरिक्त ड्रोन के माध्यम से की गई छापामारी में 235 लीटर चुलाई शराब तथा 8215 किलोग्राम जावा महुआ (गुड़ का घोल) बरामद किया गया, जिसे घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

• जब्त एवं विनष्ट की गई शराब का अनुमानित मूल्य लगभग ₹4.94 लाख आंका गया है।

सहायक आयुक्त, मद्य निषेध, दरभंगा ने बताया कि होली पर्व के निकट आने के कारण अवैध शराब के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री की संभावना को देखते हुए विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ठिकानों एवं शराब के अड्डों पर निरंतर छापामारी अभियान जारी रहेगा।

• आम जनता से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *