Breaking News

• जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण… 

• जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया निरीक्षण…

दरभंगा होली पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, दरभंगा  कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी द्वारा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किये।

निरीक्षण के दौरान दरभंगा टावर,नीम चौक सहित अन्य प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक प्रबंधन, अग्निशमन व्यवस्था तथा गश्ती दलों की तैनाती की समीक्षा की गई। विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी  कौशल कुमार ने कहा कि होली पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक है।

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि शहर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं गश्ती दल की तैनाती की गई। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की भी समुचित व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *