Breaking News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता’ पहल के तहत नेहरू स्टेडियम में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘अस्मिता’ पहल के तहत नेहरू स्टेडियम में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

भारत सरकार के खेल विभाग एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के निर्देशानुसार जिला प्रशासन दरभंगा, माय भारत दरभंगा तथा खेल विभाग दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘अस्मिता’ पहल के तहत नेहरू स्टेडियम, दरभंगा में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, कृषि वैज्ञानिक डाँ मनोज कुमार, साहित्यकार नैना साहु भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना, सुजीत मल्लिक, संजीव साह, मुकुंद चौधरी,अनुराग कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही ‘अस्मिता’ पहल उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

 

वहीं कृषि वैज्ञानिक डाँ मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। खेल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें समाज में नई पहचान दिलाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेलों के माध्यम से सशक्त बनाना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में समानता का संदेश देना है। भारत सरकार की ‘अस्मिता’ पहल के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की खेलों में भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।इस विशेष दौड़ प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में आयोजित किया गया, जिसमें अंडर-13 वर्ष, 13–18 वर्ष तथा 18 वर्ष से ऊपर की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इन सभी वर्गों में 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। 100 मीटर दौड़ अंदर 13 में अनुष्का कुमारी ने प्रथम, मनीषा कुमारी ने द्वितीय एवं कीर्ति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं 13 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभा कुमारी ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छोटी कुमारी एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ऋचा कुमारी रहीl वही अंदर 13-18 आयु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ईशा कुमारी,द्वितीय स्थान स्वाति कुमारी एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली मनीषा कुमारी बनीl 200 मीटर दौड़ में 13 से 18 आयु वर्ग में प्रथम स्थान छोटी कुमारी, द्वितीय स्थान रितिका कुमारी एवं तृतीय स्थान डोली कुमारी ने प्राप्त कियाl कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, संजीव शाह ,मुकुंद चौधरी, सुजीत मलिक, सत्य प्रकाश, कुमार अनुराग नैना साहू आदि उपस्थित थेl मंच संचालन अमित शुक्ला तथा धन्यवाद ज्ञापन पूजा कुमारी ने किया। कार्यक्रम में खेलो इंडिया के कोच तरुण प्रकाश ,संजीव कुमार, बृजेश कुमार ,दिनकर ,शोएब, बलदेव मेहता, ज्योति कुमारी, राकेश कुमार, जीनत आरा सहित कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *