Breaking News

वार्ड संख्या 22 की जन समस्याओं को लेकर एमएसयू की बैठक, *16 मार्च को “नगर निगम चलो” आंदोलन की घोषणा

 

वार्ड संख्या 22 की जन समस्याओं को लेकर एमएसयू की बैठक, *16 मार्च को “नगर निगम चलो” आंदोलन की घोषणा

मिथिला स्टूडेंट यूनियन (एमएसयू) के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 22 इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वार्ड अध्यक्ष गोपाल कुमार भगत ने की। बैठक में हर घर नल-जल योजना, बागमती नदी किनारे घाट निर्माण, नाला निर्माण समेत 11 सूत्री जन समस्याओं को लेकर 16 मार्च को दरभंगा नगर निगम कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए मिथिला स्टूडेंट यूनियन के छात्र नेता अमन सक्सेना, अनीश चौधरी, दरभंगा नगर प्रवक्ता प्रतीक सत्संगी एवं वार्ड अध्यक्ष गोपाल कुमार भगत ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले एक वर्ष से लगातार दरभंगा नगर निगम प्रशासन को वार्ड संख्या 22 की जन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से उदासीन बना हुआ है। हर घर नल-जल योजना का लाभ आज तक कई घरों तक नहीं पहुंच पाया है, वहीं बागमती नदी किनारे घाट निर्माण और नाला निर्माण जैसे जरूरी कार्य भी लंबित पड़े हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी हो रही है।

छात्र नेता अमन सक्सेना ने कहा कि दरभंगा की मेयर अंजुमा आरा, उप मेयर नाजिया हसन और वार्ड पार्षद अरुण शर्मा को कई बार इन समस्याओं की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता के कारण वार्ड संख्या 22 की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

एमएसयू नगर प्रवक्ता प्रतीक सत्संगी मोनू नागवंशी व रोहित कुमार ने स्पष्ट कहा कि यदि नगर निगम प्रशासन जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो 16 मार्च को बड़ी संख्या में छात्र और स्थानीय लोग दरभंगा नगर निगम कार्यालय पहुंचकर घेराव करेंगे और जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मोनू नागवंशी भिखनी देवी, किरण देवी, अमिता देवी, तुलसी देवी, मंजू देवी, शिला देवी, पिंकी देवी,राम काशी देवी, रूपबिनी देवी, दुर्गा देवी, गोदावरी देवी, मीरा देवी, रामसरोवर देवी, शर्मा जी, राजू भगत, सीताराम भगत, गोपी कुमार, सोनू कुमार, छोटू कुमार, रोहित कुमार, मोनू कुमार, बजरंगी कुमार, मानव कुमार, अमन कुमार, अरुण कुमार, पीयूष कुमार, प्रेम कुमार, किशोरी भगत, साहिल कुमार,नीरज वर्मा,भोला कुमार सहित कई स्थानीय लोग और एमएसयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संगठन ने कहा कि जनता के अधिकार और बुनियादी सुविधाओं के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

Check Also

नवनिर्मित उजियारपुर थाना भवन का किया गया उद्घाटन • रिपोर्ट- निरंजन कुमार, ब्यूरो चीफ समस्तीपुर

🔊 Listen to this नवनिर्मित उजियारपुर थाना भवन का किया गया उद्घाटन समस्तीपुर : जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *