Breaking News

 • आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के लिए DM ने दिए निर्देश

 

• आरओबी निर्माण कार्यों की समीक्षा,कार्यों में तेजी लाने के डी एम ने दिए निर्देश

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कार्य में अतिक्रमण,भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति आदि को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला के विभिन्न स्थानों पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

 

जिलाधिकारी ने दिल्ली मोड़, पंडासराय, बेला गुमटी तथा चट्टी गुमटी में चल रहे आरओबी निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की फीडबैक संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गति लाई जाए तथा जिन कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा है,उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

• जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर,डीसीएलआर तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए,इसके लिए सरकारी भूमि को शीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से चलते रहे।

• बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि पंडासराय एवं चट्टी चौक में भू-अर्जन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है तथा मुआवजा भुगतान के लिए संबंधित रैयतों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बेला मोड़ आरओबी के लिए भी मुआवजा भुगतान हेतु नोटिस निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने चट्टी चौक में निर्माणाधीन आरओबी कार्य का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अभियंताओं एवं संवेदक को निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने नगर निगम द्वारा निर्मित दुकानों का भी जायजा लिया और संवेदक को निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से निर्देशित किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त  राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर  विकास कुमार, डीसीएलआर सदर  संजीत कुमार, पुल निर्माण निगम के अभियंता तथा संबंधित संवेदक आदि उपस्थित थे।

 

 

 

Check Also

• मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 अभियुक्त गिरफ्तार 

🔊 Listen to this     • मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *