Breaking News

नवनिर्मित उजियारपुर थाना भवन का किया गया उद्घाटन • रिपोर्ट- निरंजन कुमार, ब्यूरो चीफ समस्तीपुर

नवनिर्मित उजियारपुर थाना भवन का किया गया उद्घाटन

समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर में नवनिर्मित थाना भवन का उद्घाटन पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिलाक्षेत्र दरभंगा के मनोज कुमार तिवारी के द्वारा किया गया। इस मौके पर समस्तीपुर जिले के डीएम रोशन कुशवाहा व पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। इन दिनों लगातार समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा हर तरह की ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस नए पुलिस थाना भवन के उद्वाटन के साथ जिले में बेहतर पुलिसिंग व क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की ओर कदम बढ़ाया गया। नवनिर्मित थाना भवन से पुलिसकर्मियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और आम लोगों को भी बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

Check Also

• मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 लीटर से अधिक शराब जब्त, 5 अभियुक्त गिरफ्तार 

🔊 Listen to this     • मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई : 2220 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *