Breaking News

 DARBHANGA जिलाधिकारी ने कई आवेदनों पर सुनवाई की।

 

• डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई…

 

• दर्जनों आवेदनों की जनसुनवाई

दरभंगा  बिहार सरकार के साथ निश्चय पार्ट 3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान के तहत जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में  कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर सोमवार एवं शुक्रवार को शिकायत निवारण के लिए संबंधित अधिकारी से आम जन मिल सकते हैं।

जिलाधिकारी ने कई आवेदनों पर सुनवाई की।

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई के दौरान कुल 20 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया,जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र निर्देश दिए गए।

 

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, शिक्षा विभाग, ग्राम कचहरी से संबंधित बहाली संबंधित शिकायतें तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

 

• जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र,पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सुनिश्चित किया जाए ।

• जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा आवश्यक कार्रवाई करते हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नियमित रूप से समीक्षा की जाए ताकि नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

सभी आगत नागरिकों को सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• मां श्यामा महोत्सव का आज दूसरा दिन • विद्वत गोष्ठी से जीवंत होगी शास्त्रार्थ की परंपरा-प्रो.देवनारायण झा

🔊 Listen to this   मां श्यामा महोत्सव का आज दूसरा दिन विद्वत गोष्ठी से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *