Breaking News

दरभंगा शनिवार को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में क्लेम केस के निपटारे को लेकर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय  प्रमोद कुमार पंकज एवं एक्साइज कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रविशंकर कुमार ने संबंधित अधिवक्ताओं के साथ विशेष बैठक की। 

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि शुक्रवार तक निपटारे के लिए चयनित मुकदमों को तैयार कर लें। बीमा कंपनियों के अधिकारियों एवं दावा कर्ताओं के बीच अंतिम बातचीत कराने का प्रयास करें।

सभी हितधारकों का एक हीं लक्ष्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक मुकदमों का निष्पादन हो। विशेष न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से चयनित मुकदमों पर समीक्षात्मक वार्तालाप करते हुए कहा कि पिछले लोक अदालतों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्री काउंसलिंग जरूरी है।

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी सहित क्लेम केस से जुड़े अधिवक्तागण मौजूद थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *