Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की हुई बैठक… 

 

• डीएम की अध्यक्षता में प्रबंधन समिति की हुई बैठक…

दरभंगा  जिला पदाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 दरभंगा के प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में केंद्रीय विद्यालय से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं शैक्षणिक विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, दरभंगा के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थायी भूमि उपलब्ध कराए जाने के विषय पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने विद्यालय के लिए स्थायी भूमि उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन तथा

 

• जिलाधिकारी के प्रति प्रबंधन समिति ने आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि स्थायी भूमि उपलब्ध होने से विद्यालय के समुचित विकास,आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी ।

 

बैठक में केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा विद्यालय में चल रहे पठन-पाठन, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा विद्यालय के समग्र संचालन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं से जिलाधिकारी को फीडबैक दिया।

 

• उन्होंने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से शैक्षणिक गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

• जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान विद्यालय प्रबंधन से शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने तथा आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास हेतु समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

• उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 1 के विद्यालय भवन के पीछे की भूमि के सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया ।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वातावरण तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा जिला प्रशासन इस दिशा में हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।

बैठक में केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यगण, विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *