Breaking News

 डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लॉग बुक , लाइफ सर्टिफिकेट, जीएसटी वसूली, सोलर लाइट अधिष्ठापन आदि के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षात्मक बैठक हुई।

डीएम की अध्यक्षता में निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लॉग बुक , लाइफ सर्टिफिकेट, जीएसटी वसूली, सोलर लाइट अधिष्ठापन आदि के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत समीक्षात्मक बैठक हुई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों से संबंधित सभी लॉग बुक शुक्रवार तक हर हाल में जमा कराना सुनिश्चित करें।, लोक बुक जमा करने के पश्चात संबंधित गाड़ी मालिकों को भुगतान एवं लेखा प्रक्रिया स समय पूर्ण की जा सके। गाड़ी मालिक भी अपना लॉकबुक संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी के पास जमा अवश्य करें जिससे भुगतान की प्रक्रिया सरल ढंग से की जा सके।

बैठक में संयुक्त आयुक्त, दरभंगा अंचल–1 की प्रभारी प्रतिमा कुमारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनके कार्यालय द्वारा की गई टीडीएस कटौती की राशि शीघ्र जमा करने तथा उसकी विवरणी समय पर दाखिल करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि टीडीएस की राशि समय पर जमा नहीं की जाती है अथवा विवरणी दाखिल नहीं की जाती है, तो संबंधित पदाधिकारी पर व्यक्तिगत दायित्व (पर्सनल लायबिलिटी) निर्धारित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पूल निर्माण निगम को अपने मोबाइल के माध्यम से कहा कि जीएसटी कटौती को यथाशीघ्र जमा करना सुनिश्चित करें।

 

जिला में पेंशन भोगियों का लाइफ सर्टिफिकेट 1 लाख 30 हजार अभी तक लंबित है। जिसको जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया है, उन्होंने सभी प्रखंड विकास अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि एक सप्ताह के अंदर सभी पेंशनधारियों का लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना सुनिश्चित करें अन्यथा मार्च के बाद सभी का पेंशन रुक जाएगा, जिसकी जबाबदेही संबंधित प्रखंड विकास अधिकारी की होगी। जो पेंशनर्स मृत हुए हैं उनकी भी सूचना तथा शीघ्र दें।

 

 

 

जिलाधिकारी ने पंचायत में लगे सोलर लाइट योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान की स्थिति की क्रमशः सभी प्रखंड विकास प्राधिकारी से भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के अंदर कृत कार्यों का संवेदकों को भुगतान करना सुनिश्चित करें। संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से कार्य की मॉनिटरिंग करने तथा अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

जिले के प्रत्येक पंचायत में अत्याधुनिक सुविधाओं से संपन्न का एक-एक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए सभी प्रखंड विकास अधिकारी को जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया। यदि उक्त पंचायत में जमीन नहीं मिलती है तो निकट के पंचायत में जमीन चिन्हित करने का निर्देशित किया।

 

बैठक में आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग आशीष अमन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Check Also

 DARBHANGA जिलाधिकारी ने कई आवेदनों पर सुनवाई की।

🔊 Listen to this   • डीएम की अध्यक्षता में जनसुनवाई…   • दर्जनों आवेदनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *