• पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला आयोजित

• भारत सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा 11 से 12 मार्च 2026 तक स्थान सी. एम. लॉ कॉलेज, दरभंगा में एमएसएमई मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल के कर कमलों द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले परम्परागत कारीगरों एवं शिल्पकारों को तकनीकी,आर्थिक एवं विपणन के दृष्टिकोण के सुदृढ़ करना है।
• पी एम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 संकायों (बढ़ई, सोनार, गुड़िया एवं खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, कुम्हार, मछली पकड़ने का जाल निर्माता, मालाकार, लोहार, मूर्तिकार (पत्थर तराशने वाला), धोबी, राजमिस्त्री, मोची (चर्मकार)/ जूता कारीगर, नाई, दर्जी, ताला बनाने वाला, अस्त्रकार, हथौड़ा, टूल किट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाडू निर्माता बुनकर) में काम करने वाले चयनित पात्र लाभार्थी, रु 15000 रुपए तक की टूल किट तथा कुल 3 लाख रूपये (1 लाख एवं 2 लाख रूपये) 5 प्रतिशत रियायत ब्याज दर पर ऋण के रूप में प्राप्त कर सकेंगे ।
उक्त प्रदर्शनी में योजना से जुड़े विभिन्न कार्यालयों से आये अधिकारीयों द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
प्रदर्शनी में भाग लेने वाले पी एम विश्वकर्मा लाभार्थियो को डिजिटल भुगतान, बाज़ार विस्तार, उत्पाद की गुणवत्ता, ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म (GeM, ONDC), सरकारी खरीद नीतियों, एक्सपोर्ट प्रोमोशन, बिहार सरकार कि उद्योग से जुड़ी नीतियों, प्रदत्त लाभों एवं मार्केटिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
कार्यक्रम में , उप-विकास आयुक्त, दरभंगा ने उपस्थित सभी पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को इस योजना के लाभों के बारे में विस्तार से इस व्यापर मेला में अधिक से अधिक लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में आर के चौधरी, निदेशक, एम एस एम ई- विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर, अम्बुरी शालेमु राजुलू, सहायक निदेशक, एम एस एम ई- विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर, विकाश कुमार, जिला अग्रणी महाप्रबंधक, दरभंगा, सुरुचि कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा, उमा शंकर महतो, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, दरभंगा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन अतुल कुमार मिश्र, सहायक निदेशक, एम एस एम ई- विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर ने किया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal