Breaking News

गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

दरभंगा सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर सभी गैस एजेंसियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की।

बैठक में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 


बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा गैस आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियमित रूप से जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं की जरूरतों का समय पर समाधान हो सके।
एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि प्रशासन वर्तमान स्थिति पर पूरी तरह सतर्क है और गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी संभावित समस्या से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि गैस एजेंसियों और एपीपी मित्रों के माध्यम से उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर पूर्व की तरह निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *