Breaking News

   दरभंगा प्रमण्डल  आयुक्त  हिमांशु कुमार राय के निर्देशानुसार प्रमण्डल अंतर्गत बड़े राजस्व बकायादारों की सूची जारी कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

 

 

• बड़े राजस्व बकायादारों से राजस्व वसूली हेतु आयुक्त का निर्देश…

 

दरभंगा प्रमण्डल  आयुक्त  हिमांशु कुमार राय के निर्देशानुसार प्रमण्डल अंतर्गत बड़े राजस्व बकायादारों की सूची जारी कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं।

आयुक्त  ने स्पष्ट कहा कि लंबित राजस्व की वसूली प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जारी सूची के अनुसार दरभंगा जिले के प्रमुख राजस्व बकायादारों में दिवेश कुमार (जगदंबा फूड प्रोसेसिंग, सुरहा चट्टी, दरभंगा) पर 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार रुपये, अंशुमन राय (सहायक टी.पी.डी.एस.) पर 6 करोड़ 79 लाख 57 हजार रुपये तथा शैलेंद्र कुमार (सत्यम राइस मिल, खैरा, दरभंगा) पर 6 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 रुपये की मांग राशि निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त योगेंदु शेखर राय (अशोक पेपर मिल, दरभंगा) पर 5 करोड़ 93 लाख 76 हजार रुपये, पंकज कुमार सिंह (हाजीपुर, वैशाली) पर 5 करोड़ 59 लाख 38 हजार रुपये, दिवेश कुमार चौधरी (हायाघाट, दरभंगा) पर 4 करोड़ 26 लाख 80 हजार रुपये, सुनील कुमार सिंह (सदर प्रखंड, दरभंगा) पर 2 करोड़ 85 लाख 56 हजार रुपये, राम सोराव सिंह (ग्राम रतन मार्केट, मौलागंज, पोस्ट लालबाग, दरभंगा) पर 2 करोड़ 67 लाख 41 हजार रुपये तथा सागर कुमार राय (बेनीपुर, दरभंगा) पर 2 करोड़ 05 लाख 62 हजार रुपये की मांग राशि निर्धारित की गई है।

वहीं शैलेश कुमार (सत्यम राइस मिल, खैरा, दरभंगा) पर 1 करोड़ 53 लाख रुपये, सुनील कुमार सिंह लहेरियासराय दरभंगा पर 01 करोड़ 46 लाख 75 हजार रुपए, गणेश प्रसाद राय माधोपुर दरभंगा पर 01 करोड़ 43 लाख 95 हजार रुपए की मांग राशि भी दर्ज है।

आयुक्त ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि सूचीबद्ध बकायादारों के अतिरिक्त अन्य सभी बकायादारों से भी राजस्व की वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बकाया राजस्व की वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

नीलाम पत्र से संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से सुनवाई करने का निर्देश दिया है, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जा सके

Check Also

• पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला आयोजित

🔊 Listen to this   • पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *