Breaking News

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंको के द्वारा किये गए ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं भुगतान की कार्रवाई से संबंधित लाभुको को ऋण स्वीकृति तथा भुगतान पत्र वितरित किये गए।   

• ऋण स्वीकृति सह वितरण कैम्प आयोजित…

 

 

दरभंगा  उद्योग विभाग, बिहार, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के तहत ऋण स्वीकृति सह वितरण कैम्प का आयोजन उप विकास आयुक्त, दरभंगा श्री स्वप्निल की अध्यक्षता में अम्बेदकर सभागार, समाहरणालय परिसर,दरभंगा में किया गया।

कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत विभिन्न बैंको के द्वारा किये गए ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं भुगतान की कार्रवाई से संबंधित लाभुको को ऋण स्वीकृति तथा भुगतान पत्र वितरित किये गए।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत 03 लाभुकों के बीच 20.77 लाख रूपये और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना अन्तर्गत 10 लाभुकों के बीच 64.97 लाख रूपये ऋण की स्वीकृति एवं 11 लाभुकों को 122.50 लाख रूपये ऋण राशि का वितरण विभिन्न बैंको के द्वारा किया गया।

उप विकास आयुक्त के द्वारा उपस्थित लाभुकों से उनके प्रस्तावित परियोजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की गयी और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के द्वारा विभिन्न बैंको के द्वारा योजनान्तर्गत किये गये ऋण स्वीकृति / भुगतान संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

कैम्प में उपस्थित विभिन्न बैंको के पदाधिकारी/प्रतिनिधि को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महोदय ने कहा कि नये उद्योगों की स्थापना और रोजगार का सृजन बिहार सरकार के सात निश्चय-3 का एक महत्वपूर्ण घटक है।

बैकों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि जिन बैंको के द्वारा अद्यतन स्वीकृति एवं भुगतान का लक्ष्य पुरा नहीं किया गया है, वे 24 मार्च 2026 तक सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए अचुक रूप से अपना लक्ष्य पुरा करेंगे।

उक्त कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग दरभंगा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा, अग्रणी जिला प्रबंधक, दरभंगा, विभिन्न बैंको के वरीय पदाधिकारी / प्रतिनिधि एवं उद्योग विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहें।

कार्यक्रम का संचालन उद्योग विस्तार पदाधिकारी,जिला उद्योग केन्द्र, दरभंगा के द्वारा किया गया।

 

Check Also

 • बुधवार को 22 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  •  वरीय पदाधिकारी ने 09 गैस एजेंसियों एवं 15 अन्य संस्थानों का किया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • बुधवार को 22 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *