Breaking News

• डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय केवटी और प्लस टू राजकीय कन्या आवासीय विद्यालय,बाढ़ पोखर का किया निरीक्षण… 

• डीएम ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय केवटी और प्लस टू राजकीय कन्या आवासीय विद्यालय,बाढ़ पोखर का किया निरीक्षण…

दरभंगा  जिलाधिकारी  कौशल कुमार द्वारा आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय केवटी और प्लस टू राजकीय पिछड़ा ,अति पिछड़ा कन्या आवासीय विद्यालय,बाढ पोखर का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में सुगमतापूर्वक जल निकासी हेतु परिसर के चारों तरफ से पक्का नाला बनाने का प्रस्ताव / प्राक्कलन तैयार करने के लिए कार्यपालक अभियंता, भवन संरचना प्रमण्डल,दरभंगा को निदेशित किया गया।

उक्त विद्यालय का परिसर के बाहर जमीन का घेराबंदी करने का निर्देश दिया।

प्राचार्य ने विद्यालय के मुख्य द्वार के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से गार्ड रूम बनवाने अनुरोध किया।

विद्यालय में पर्याप्त संख्या में शौचालय, शेफ्टी टैंक की आवश्यकता के मद्देनजर कार्यपालक अभियंता को इसका प्राक्कलन / प्रस्ताव तैयार करने के लिए निदेशित किया। ड्रेनेज बनाने का भी निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन को दिया गया।

जिलाधिकारी ने आज प्रखंड सह अंचल कार्यालय केवटी का निरीक्षण किया। रविंद्र कुमार कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण दरभंगा को निर्देश दिया गया है कि नए भवन का निर्माण तेजी से शुरू करायें ।उल्लेखनीय है कि नया कार्यालय भवन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। भवन के बगल में युवा कौशल विकास केन्द्र को बगल में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया ।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *