Breaking News

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण खटिक की निर्मम हत्या के विरोध में  दरभंगा के फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ के तत्वावधान में विशाल आक्रोश मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला

 

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी तरुण खटिक की निर्मम हत्या के विरोध में  दरभंगा के फल मंडी एवं सब्जी मंडी व्यापारी संघ के तत्वावधान में विशाल आक्रोश मार्च एवं मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस दरभंगा फल मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए दरभंगा टावर तक पहुंचा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सब्जी मंडी के अध्यक्ष राजकुमार खटिक एवं फल मंडी के अध्यक्ष नंदकिशोर खटिक ने की, जबकि जुलूस का नेतृत्व रंजीत खटिक और रामबाबू खटिक ने किया। इस दौरान हजारों की संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सनातन समाज के लोग हाथों में मशाल लेकर शामिल हुए और तरुण खटिक को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए आक्रोश प्रकट किया गया।

इस आक्रोश मार्च में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष इंजीनियर शशिनाथ दास, प्रांत गौ रक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय झा, विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री रिंकू झा, जिला मंत्री राजीव प्रकाश मधुकर, जिला सुरक्षा प्रमुख पंकज वाड़ी सहित कई प्रमुख लोगों ने जुलूस की अगुवाई की।

इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष शशिनाथ दास ने कहा कि तरुण खटिक की निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और दुःखद घटना है। समाज ऐसे जघन्य अपराध को कभी स्वीकार नहीं करेगा और दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामबाबू खटिक ने भी इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जुलूस के समापन पर दरभंगा टावर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर पहुँचकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर पप्पू खटिक, राजा खटिक, रामबाबू खटिक, जितेंद्र कुमार खटिक, शिव शंकर खटिक, पिंकु खटिक, धिरज खटिक, प्रदीप खटिक, सिंटु खटिक, अशोक खटिक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक उपस्थित थे। वहीं विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से नगर संयोजक शंकर खटिक, नगर सेवा संयोजक शेखर सहनी, जिला सहसंयोजक गौतम सिंह, सर्वजीत, आदित्य राज, रणजीत पंडित, विकास सहनी, विक्रम साहनी, अविनाश मेहता, सुमित कुमार राय सहित सैकड़ों सनातनी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

Check Also

   दरभंगा प्रमण्डल  आयुक्त  हिमांशु कुमार राय के निर्देशानुसार प्रमण्डल अंतर्गत बड़े राजस्व बकायादारों की सूची जारी कर राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए।

🔊 Listen to this     • बड़े राजस्व बकायादारों से राजस्व वसूली हेतु आयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *