कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगा जनता दरबार आयोजित कर सुनीं कई नागरिकों की समस्याएँ,त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

दरभंगा जिलाधिकारी द्वारा जनता दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों/पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ और शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने परिवादियों को सम्मान के साथ बैठाकर समस्याओं के बारे में जानकारी लिए।
जनता के दरबार में कुल 30 से अधिक परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें 25 आवेदक ऑनलाइन माध्यम से तथा 05 आवेदक ऑफलाइन माध्यम से अपनी शिकायत लेकर पहुँचे।
जनता दरबार के दौरान भू-अर्जन विभाग,ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता विभाग,आपदा प्रबंधन विभाग, परिवहन विभाग,पंचायती राज विभाग,शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण विभाग आदि से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने सभी परिवादियों को बैठाकर उनकी समस्याओं को संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना।
आधे से अधिक मामलों का मौके पर ही त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र जांच कर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने मामलों के त्वरित निष्पादन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया।
• जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का निवारण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना सुनिश्चित करें। लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा उनके निष्पादन की प्रगति से आवेदकों को समय-समय पर अवगत कराया जाए, ताकि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal