Breaking News

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, कई मामलों का ओंन स्पॉट निष्पादन   

 

• डीएम की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, कई मामलों का ओंन स्पॉट निष्पादन

 

दरभंगा  बिहार  सरकार के “निश्चय पार्ट सबका सम्मान – जीवन आसान” कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता मे जन सुनवाई का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला एवं प्रमंडल स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हैं तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं।

 

आज आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर उनसे प्राप्त सुझावों पर चर्चा की गई।

जनसुनवाई के दौरान 20 से अधिक आवेदनों पर विस्तृत सुनवाई की गई। इनमें से लगभग आधे मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद,जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) से संबंधित शिकायतें, बहाली से संबंधित मामले तथा अन्य जनहित से जुड़े विषय शामिल थे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से किया जाए।

 

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *