Breaking News

आधिकारिक तौर पर अब समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

आधिकारिक तौर पर अब समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

 

 

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के नाम के साथ अब आधिकारिक रूप से “जंक्शन” शब्द जोड़ दिया गया है। यह निर्णय मंडल की अनुशंसा के आधार पर सक्षम प्राधिकारी द्वारा स्वीकृत किया गया है। यह परिवर्तन 15 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। इस निर्णय के तहत पहले हसनपुर रोड था अब हुआ हसनपुर रोड जंक्शन, सीतामढ़ी हुआ सीतामढ़ी जंक्शन, सरायगढ़ हुआ सरायगढ़ जंक्शन, सुपौल हुआ सुपौल जंक्शन, ककरघट्टी हुआ ककरघट्टी जंक्शन, शीशो का नाम हुआ शीशो जंक्शन। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन स्टेशनों के अल्फाबेटिकल कोड और न्यूमिरिकल कोड में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने सिस्टम, माड्यूल, टिकटिंग, वाणिज्यिक तथा परिचालन रिकार्ड में इन संशोधित नामों को अद्यतन करें।इस परिवर्तन के प्रमुख लाभ : परिचालन स्पष्टता में वृद्धि : “जंक्शन” शब्द यह स्पष्ट करता है कि यह स्टेशन एक से अधिक रेलमार्गों का संगम है, जिससे यात्रियों और रेल संचालन दोनों के लिए स्टेशन की पहचान अधिक स्पष्ट होती है। यात्रियों को बेहतर जानकारी : दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को यह समझने में आसानी होगी कि संबंधित स्टेशन से विभिन्न दिशाओं में रेल संपर्क उपलब्ध है। रेलवे नेटवर्क की पहचान मजबूत : इससे समस्तीपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों की पहचान राष्ट्रीय रेलवे नेटवर्क में अधिक सुदृढ़ होगी। माल एवं यात्री परिवहन को बढ़ावा : जंक्शन के रूप में पहचान मिलने से भविष्य में इन स्टेशनों पर माल ढुलाई, कनेक्टिविटी तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं और मजबूत होंगी। डिजिटल एवं वाणिज्यिक प्रणाली में एकरूपता : रेलवे की विभिन्न डिजिटल प्रणालियों, टिकटिंग प्लेटफार्म और वाणिज्यिक रिकार्ड में स्टेशनों की सही और एकरूप पहचान सुनिश्चित होगी।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *