Breaking News

• भच्छी गांव में राइज पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

• भच्छी गांव में राइज पब्लिक स्कूल का हुआ उद्घाटन

 

दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत भच्छी गांव में अत्याधुनिक शिक्षा का नया अध्याय प्रारंभ हो गया है। शुक्रवार को ‘राइज पब्लिक स्कूल’ का उद्घाटन किया गया. स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि गीता देवी पूर्व जिला परिषद व समाजसेवी कालीचरण यादव ने विधिवत रूप से किया!

मौके पूर्व जिला परिषद गीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के स्कूल के खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा प्राप्त होगी और बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी.

 

वही समाजसेवी कालीचरण यादव ने कहा ग्रामीण परिवेश क्षेत्र में यह स्कूल खोलना अपने आप में एक अहम माना जाता है यहां ग्रामीण परिवेश के छात्र एवं छात्राओं के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर है संस्थान में आकर पढ़ाई करें और बेहतर शिक्षा प्राप्त कर देश में नाम रोशन करें

 

स्कूल की निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि वर्तमान में इस स्कूल में नर्सरी से कक्षा आठ तक की पढ़ाई होगी. विद्यालय में जनवरी से ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

 

वहीं संस्थापक डॉ. जगमोहन पोद्दार ने कहा भच्छी गांव यह प्रथम पब्लिक स्कूल है जहां लगभग दर्जनों गांव के छात्र एवं छात्राओं को सही शिक्षा प्राप्त हो सकेगा इसीलिए मेरा अनुरोध है कि हर गांव के छात्र-छात्राओं राइज पब्लिक स्कूल में नामांकन करवाएं और अपना बेहतर भविष्य बनाएं

 

मौके पर संस्थापक डॉ. जगमोहन पोद्दार, पूर्व सरपंच प्रत्याशी रंजीत कुमार यादव, पंकज कुमार लालदेव, सुखित नारायण यादव, समाजसेवी कालीचरण यादव, अभिनाश पोद्दार, सुभाष यादव, अरविंद कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष श्याम बाबू यादव, दिलीप कुमार यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *