Breaking News

• एल.पी.जी गैस आपूर्ति में हो रही कठिनाई के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष आपदा विभाग में सुसंचालित । आज प्राप्त हुए 132 शिकायतें 

 

• एल.पी.जी गैस आपूर्ति में हो रही कठिनाई के समाधान हेतु नियंत्रण कक्ष आपदा विभाग में सुसंचालित । आज प्राप्त हुए 132 शिकायतें

 

 

• नियंत्रण कक्ष द्वारा शिकायतों पर अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया निर्देश

 

 

दरभंगा   जिलाधिकारी दरभंगा के आदेश के आलोक में जिला में एल.पी.जी गैस की आपूर्ति में हो रही कठिनाई के समाधान के लिए जिला आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा संचालित  जिला नियंत्रण कक्ष में आज तक 132 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

प्राप्त शिकायतों को नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मियों द्वारा संज्ञान में लेते हुए संबंधित मार्केटिंग अफसर (MO) को अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया गया है, ताकि शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

• उल्लेखनीय है कि जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-06272 -245055 है।

प्राप्त शिकायतों में दरभंगा सदर प्रखण्ड से 61, बहादुरपुर प्रखण्ड से 38, बिरौल प्रखण्ड से 08, घनश्यामपुर प्रखण्ड से 03, सिंहवाड़ा प्रखण्ड से 06, तारडीह प्रखण्ड से 03, मनीगाछी प्रखण्ड से 01, बेनीपुर प्रखण्ड से 03, आदि शिकायत शामिल हैं।

जिला प्रशासन, दरभंगा द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है, कि प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एल.पी.जी गैस की आपूर्ति को सुचारु किया जाए, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *