Breaking News

KIA टीम समस्तीपुर ने UPSC में चयनित आयुष कुमार को किया सम्मानित । रिपोर्ट – निरंजन कुमार, ब्यूरो चीफ समस्तीपुर      

KIA टीम समस्तीपुर ने UPSC में चयनित आयुष कुमार को किया सम्मानित ।

 

 

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड के श्रीचन्दपुर कोठिया (सरबरगंज) पहुँचकर जिला के होनहार बेटे, कलवार समाज के लाल आयुष कुमार के अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होकर विधान पार्षद तरूण कुमार चौधरी, राजद के वरिष्ठ नेता व विधायक रणविजय साहू , समस्तीपुर जिला अध्यक्ष KIA एवं पूर्व निगम पार्षद मनोज कुमार जायसवाल एवं जिला महासचिव समस्तीपुर KIA उत्सव जायसवाल एवं सैकड़ों गणमान्य समाजबंधूओं ने आयुष कुमार को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके माता – पिता जी का भी स्वागत किया और अभिनंदन समारोह को संबोधित किया। आयुष कुमार ने UPSC जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 143 वीं रैंक हासिल कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के साथ – साथ कलवार समाज का भी मान सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है।

एक साधारण जेनरल स्टोर और खेल के समान का दुकान चलाने वाले अरुण कुमार चौधरी के बेटे की यह सफलता हमें सिखाती है कि यदि सपने बड़े हों और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो मंजिल कदम चूमती है। आयुष की यह सफलता क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

समस्त KIA परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। भविष्य में होने वाले युवा IAS अधिकारी आयुष को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ!

Check Also

• राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूर्ण,28 बेंचों का हुआ गठन 

🔊 Listen to this   • राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारी पूर्ण,28 बेंचों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *