• हसनपुर प्रखंड में कलाकारों के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को सरकारी लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

समस्तीपुर। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों के हितार्थ योजना के प्रति जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को हसनपुर प्रखंड के बीरपुर गांव मुसहरी टोला वार्ड 8 में चलाया गया। जहाँ जिले की स्थापित सांस्कृतिक संस्था दूर देहात के कलाकारों ने भाव गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को दिव्यांग जनों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं एव कार्यक्रमों को बताया। इस कार्यक्रम के दौरान दूर देहात के सचिव प्रभु नारायण झा ने बताया कि कलाकारों की टीम में रामाश्रय दास, राज कुमार प्रिंस, अरुण कुमार, विक्रम कुमार, अवनीश कुमार, हरे राम पासवान, रिंकू राणा, आरती कुमारी, नूतन कुमारी शामिल रहे। वहीं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के सहायक निदेशक सोनाली ने बताया कि दूर देहात कला जत्था के माध्यम से सदर अस्पताल में प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को लगने वाले दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र आदि की जानकारी दी जा रही है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal