Breaking News

• समस्तीपुर में बंद पड़ी चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया • रिपोर्ट- निरंजन जायसवाल

समस्तीपुर में बंद पड़ी चीनी मिल चालू करने की मांग को लेकर जुलूस निकाला गया

 

 

समस्तीपुर : बंद पड़ी समस्तीपुर चीनी मिल को फिर से चालू कराने की मांग को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जुलूस निकाला गया। मांगों से संबंधित नारे लगाते हुए जुलूस समस्तीपुर चीनी मिल चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शन के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता शंकर प्रसाद साह ने की, जबकी सभा का संचालन मोर्चा के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने किया। सभा को मोर्चा के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश कुमार ठाकुर, अशोक कुमार, शंभू राय, राम विनोद पासवान, शाहीद हुसैन, मनोज कुमार राय, सुशील कुमार राय, मिथिलेश कुमार राय, बंधु प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी समेत अन्य कई गणमान्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। वहीं मोर्चा के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राकेश ठाकुर ने बताया कि वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल के कारण समस्तीपुर क्षेत्र के हजारों किसान, मजदूर और स्थानीय लोग प्रभावित हो रहे हैं। गन्ना किसानों को अपनी उपज का उचित बाजार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने कहा कि चीनी मिल चालू होने से न केवल किसानों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसी मांग को लेकर मोर्चा द्वारा जुलूस और सभा का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों, मजदूरों और आम लोगों ने भाग लिया। सभा को संबोधन में शंकर प्रसाद साह ने सरकार से अविलंब समस्तीपुर की बंद चीनी मिल को चालू कराने की मांग की। वहीं वक्ताओं ने कहा कि समस्तीपुर का बंद चीनी मिल के पास पर्याप्त 22 एकड़ से अधिक जमीन है। यहां चौतरफा सड़क एवं परिवहन व्यवस्था के साथ विधुत एवं रेल की उपलब्धता है। मिल के आसपास के 10 से अधिक चीनी उत्पादक प्रखंड है। इन प्रखंडों में सस्ते एवं प्रशिक्षित श्रमिक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अन्यत्र चीनी मिल खोलने से बेहतर है कि इसी बंद पड़ी चीनी मिल को सरकार को चालू करना चाहिए। इसमें सरकारी राशि की लागत भी कम होगी।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *